.
.
KMV ORGANIZES WEEK LONG ACTIVITY TO MARK INTERNATIONAL YOGA DAY
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) जालंधर में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए योग-कार्यशाला का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है / के.एम.वी. की मानवता के कल्याण के लिए बनाई गई बहुमुल्य परंपराओं एवं भारत की सदियों पुरानी प्राचीन विरासत के लिए सर्मपित एवं प्रयत्नशील संस्था है / इन्हीं प्रयासों की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में विद्यालय में 21 जून को इंटरनैशनल डे ऑफ योग (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) के उपलक्ष्य में 14-21 जून तक योग कार्यशाला का आयोजन किया गया /
.
.
इस कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को इस बात के लिए प्रेरित किया गया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप में शामिल करें जिससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य बेहतर हो सके / 21 जून को सामूहिक योग के दौरान 45 मिंट की सामान्य योग क्रियाएं करवाईं गईं / इस सत्र का आरंभ वैश्विक शांति और सौहार्द की भावनाओं से प्रेरित प्रार्थना के साथ हुआ / इसके पश्चात ताड़ासन, पद्मासन, वक्रासन, कमर, गर्दन और घुटने के दर्द में लाभदायक क्रियाएं करवाईं और इनके साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम आदि प्राणायाम की विधियों के बारे में जानकारी दी गई /
.
जीवनचर्या में संतुलित आहार के उपयोग से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ से अवगत कराने के साथ-साथ छात्राओं को ध्यान (मैडीटेशन) को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया / वर्तमान समय की व्यस्त एवं जटिल दिनचर्या में शारीरिक सक्रियता को बनाए रखने के लिए फिजिकल फिटनैस के फायदों की जानकारी भी विद्यार्थियों और फैकल्टी मैंबर्स को दी गई / 21 जून को मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के.एम.वी. में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं महिला पतंजलि योग समिति के सहयोग से आयोजित किया गया /
.
उल्लेखनीय है कि 21 जून को आयोजित किए गए इस सामूहिक योग सत्र में भारत स्वाभिमान, पतंजलि, योग समिति के गणमान्य प्रभारी एवं सदस्य श्री राजेंद्र शिंगारी, राज्य प्रभारी, श्रीमती सीमा शिंगारी (सह राज्य प्रभारी, महिला पतंजलि) श्रीमती किरण चड्डा (राज्य कार्यकारणी सदस्य) महिला पतंजलि, श्रीमति उमा शर्मा, श्री रमेश अग्रवाल, सेवारती एवं सुश्री पुष्पा भी उपस्थित थे / डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैल्फेयर ने इस खास मौके पर विद्यालय में पधारे इन सभी अतिथियों एवं योग विशेषज्ञों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए इन अतिथियों की विशेष उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया /
.
कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस सप्ताह भर योगा संबंधित चले शिविर के लिए आयोजकों के प्रयास की सराहना की / डॉ. श्रीमती नीरज शर्मा, अध्यक्ष संस्कृत विभाग, श्रीमती आशिमा साहनी (कोआर्डीनेटर एन.एस.एस.) डॉ. सोनिक भाटिया, श्रीमति आनंदप्रभा, सुश्री परमजीत, बलविंदर तथा श्रीमति जगजीत (होस्टल वार्डन) की इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता की /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
KMV ORGANIZES WEEK LONG ACTIVITY TO MARK INTERNATIONAL YOGA DAY






































