PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर शहर में हुआ भयानक सड़क हादसा, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,

punjab-tragic-accident-happened-jalandhar-2-people-died-nakoder-chowk

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अंबेडकर चौंक के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां देर रात एक्टिवा सवार युवकों की अंबेडरकर चौंक पर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों युवक सड़क पर काफी देर तक भीषण ठंड में गिरे रहे, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,

.

.

जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान आशीष पुत्र स्वर्ण निवासी पुरानी कोटली गांव बंबिया, तरनप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी न्यू आदर्श नगर के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि एक्टिवा पर सवार होकर युवक कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी टक्कर ट्रैक्टर ट्राली के साथ हो गई।

.

.

जानकारी देते हुए थाना 4 के प्रभारी ने बताया कि उन्हें देर रात घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया, जहां दोनों की ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

.

.

.