PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

SGPC अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा सिख पैदा करें चार बच्चे, इसमें नहीं है कोई हर्ज,

sgpc president supports sikhs producing four kids statement gyani gurbachan singh

PTB Shocking न्यूज़ रूपनगर : श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह की सिखों को चार बच्चे पैदा करने की गई अपील को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, लेकिन मंगलवार को एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने जत्थेदार इस बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व जत्थेदार की चार बच्चे पैदा करने की अपील मानने में कोई हर्ज नहीं।

श्री आनंदपुर साहिब में धामी ने कहा कि सिखों की संख्या दिन प्रतिदिन कम हो रही है। इसका सीधा कारण है कि एक या दो बच्चे पैदा करने की रिवायत को पंजाबियों खासकर सिखों ने मान लिया। उन्होंने कहा कि सिखों की घटती संख्या चिंता का विषय है। धामी ने कहा कि जेलों में बंद सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए 11 मई को तेजा सिंह समुद्री हाल में किए जा रहे पंथक इकट्ठ होगा। इसमें समूह जत्थेबंदियों के सहयोग के साथ संघर्ष के लिए एलान किया जाएगा।

एक अनुमान के अनुसार दुनिया भर में सिखों की जनसंख्या केवल 3.5 करोड़ है। इसमें से सबसे अधिक भारत में लगभग 2.5 करोड़ है, जिसमें से सर्वाधिक संख्या पंजाब में ही है। इसके अलावा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में उल्लेखनीय संख्या में रह रहे हैं।

किसी सिख धार्मिक नेता की ओर से चार बच्चे पैदा करने का बयान पहली बार आया है, हालांकि हिंदू धार्मिक नेताओं और भाजपा के कुछ नेताओं की ओर से ऐसे बयान पहले भी विवादों में रहे हैं। बड़े नामों में साध्वी ऋतंभरा का नाम प्रमुख है। उन्होंने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि सभी हिंदू महिलाएं चार बच्चे पैदा करें और उनमें से दो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दें।

Latest News