.
District administrationgives warm send off to adc kulwant singh Jalandhar
डिप्टी कमिशनर ने की कुलवंत सिंह द्वारा निभाई शानदार सेवाओं की प्रशंसा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) श्री कुलवंत सिंह जिनको हाल ही में पंजाब सरकार की तरफ से पदउन्नत करके बतौर डिप्टी कमिशनर फिरोजपुर तैनात किया गया है को हार्दिक विदाई दी गई /
..
प्रभावशाली समागम के दौरान डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्री कुलवंत सिंह द्वार जिले में निभाई गई शानदार सेवाओं को याद करते हुए प्रशंसा की गई / उन्होंने कहा कि श्री कुलवंत सिंह द्वारा जहाँ जिले में मतदान को सुचारू और शांतमयी ढंग से पूर्ण करवाने में अहम भूमिका निभाई गई है / वहीं उनकी तरफ से लोक कल्याण स्कीमों जैसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट, घर -घर रोजगार स्कीम, महात्मा गांधी सरबत विकास योजना और अन्य स्कीमों को सफलता पूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है /
.उन्होंने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर की तरफ से जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में भी तेजी गई है / श्री शर्मा ने आशा जताई कि साल 2012 बैंच के इस आई.ए.एस.अधिकारी द्वारा बतौर डिप्टी कमिशनर फिरोजपुर लोक सेवा करते हुए कामयाबी की नई बुलन्दियों को छूआ जायेगा / इस तरह अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्री.कुलवंत सिंह ने डिप्टी कमिशनर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा की योग्य नेतृत्व में अपनी ड्यूटी को सुचारू ढंग से पूर्ण करने के लिए जिले के समूह आधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से दिए सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया /
.इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान भावुक होते हुए श्री कुलवंत सिंह ने कहा कि बतौर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सेवा करते हुए उनके साथ कई यादगार पल जुड गए हैं जिनको वह हमेशा याद रखेंगे / उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर द्वारा दी गई अनमोल नेतृत्व और स्टाफ के सहयोग के फलस्वरूप ही वह लोगों की सेवा करने में सफल हो सके हैं / उन्होंने कहा कि मेरा मन अनगिनत यादों के साथ भर गया है जिनको मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता परन्तु यह मेरे मन के अंदर हमेशा ताजा रहेंगी जो मेरे लिए प्रेरणा स्त्रोत होंगी /
.
इस अवसर पर डिप्टी कमिशनर, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्री जसबीर सिंह और अन्य आधिकारियों द्वारा श्री कुलवंत सिंह का सम्मान करते हुए उनको खुशहाल और स्वास्थ्य जिंदगी की शुभकामनाएँ दीं गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
District administrationgives warm send off to adc kulwant singh Jalandhar




































