PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

15 टन विस्फोटक से दहला पूरा शहर, 60 घरों में लगी आग, खौफनाक मंजर देखकर भागे लोग,

mp-blast-15-tons-of-explosives-60-houses-on-fire-earthquake-scary-scene-after-the-visfot-in-harda

.

.

PTB Big न्यूज़ मध्य प्रदेश : अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अवैध फैक्ट्री में करीब 15 टन विस्फोटक रखा हुआ था। इसमें आग लगने के बाद तेज धमाके होने लगे। हादसे में कई लोगों की जान चली गई है। वहीं, 60 से अधिक घरों में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में दर्जनों लोग झुलस गए हैं। 

.

.

उन्हें स्थानीय अस्पताल के साथ-साथ भोपाल और इंदौर के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। मंत्री और बड़े अधिकारियों को सीएम ने हेलीकॉप्टर से हरदा भेजा है। साथ ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजे देने का ऐलान किया है। दरअसल, यह अवैध फैक्ट्री मगरधा रोड स्थित बैरागढ़ गांव में चल रही थी। मंगलवार सुबह साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच अचानक से आग की तेज लपटों के साथ धमाके होने लगे। 

.

.

धीरे-धीरे कर आग की लपटें तेज हो गईं। साथ ही इसकी गूंज पूरे शहर में सुनाई देने लगी। धमाके की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, 100 घरों को खाली करवाया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर 15 टन बारूद रखे हुए थे। हरदा जिला अस्पताल में अभी 25 घायलों को लाया गया है।

.

.

इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे। उनके बारे में कोई खबर नहीं है। अभी भी वहां रह-रहकर धमाके हो रहे हैं। फायर ब्रिगेड की टीम अभी अंदर नहीं पहुंची है। वहां आग बुझाने का काम जारी है।

.

.