mumbai fire in Covid19 hospital in bhandup firemen engaged in rescue operation Maharashtra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ मुंबई : मुंबई के एक मॉल में स्थित अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत हो गई / वहीं, 70 अन्य मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया / पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई /
. .यह अस्पताल पांच मंजिला मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है / हादसे के वक्त कोविड-19 के मरीजों के अलावा और भी कई मरीज अस्पताल में थे / करीब 12 घंटे बीतने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है / वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में दस मरीजों की मौत हो गई /
.नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है / माना जा रहा है कि ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से आग भड़क गई / उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने मरीजों को बाहर निकाल लिया और उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया / डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि घटना में दस लोगों की मौत हुई है / आग मॉल के पहले फ्लोर पर लगी थी / अस्पताल में 76 कोरोना मरीज भर्ती थे /

.
इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटनास्थल का दौरा किया / उन्होंने बताया कि आग मॉल में नीचे से ऊपर की ओर फैली / इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी / उन्होंने बताया कि जरूरत के हिसाब से राज्य में कोरोना अस्पताल बनाए गए / जान गंवाने वालों में वे मरीज शामिल हैं, जो वेंटिलेटर पर थे /
. .मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पहुंचीं और उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि मॉल के अंदर अस्पताल है / उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार किसी मॉल के अंदर अस्पताल देखा / अगर यहां अस्पताल चलाने में किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
mumbai fire in Covid19 hospital in bhandup firemen engaged in rescue operation Maharashtra


































