corona attack in schools 18 children including principal found corona infected in fatehabad haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” / फतेहाबाद : कोरोना का अटैक अब स्कूली बच्चों पर हो रहा है / फतेहाबाद जिले के भट्टू कस्बे के एक निजी स्कूल में करीब डेढ़ दर्जन बच्चों सहित प्रिंसीपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं / स्वास्थ्य विभाग ने एतिहयात के तौर पर स्कूल को बंद करवा दिया और स्कूल में पढ़ऩे वाले बच्चों सहित अन्य स्टाफ के सैंपल लिए जा रहे हैं /
. .आपको बता दें कि भट्टू के इस निजी स्कूल में बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग की थी, जिसकी बीती देर सायं रिपोर्ट आई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल को बंद करवाया और कोरोना संक्रमित मिले बच्चों और स्कूल के प्रिंसीपल को होम आईसोलेट किया गया है /
..
इससे पूर्व जाखल और टोहाना के स्कूलों में बच्चे कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं / बच्चों के लगातार कोरोना संक्रमित होने से एक ओर जहां प्रशासन में खलबली मची हुई है वहीं बच्चों के अभिभावक और स्कूल संचालक भी चिंतित नजर आने लगे हैं / केस बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग भी बढ़ा दी है /
. .बीते दिन जिले में 1057 कोरोना सैंपल लिए गए है / लैब से 1649 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है / वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के लिए 9 सेशन लगाए / यहां पर 152 बुजुर्गों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई, जिले में 200 लोगों को पहली और 31 को दूसरी डोज लगाई गई / 6 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली, 10 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 7 को दूसरी, गंभीर बीमारी से पीड़ित 32 लोगों को टीका लगाया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
corona attack in schools 18 children including principal found corona infected in fatehabad haryana


































