PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सेंट सोल्जर ग्रुप की छात्रा चारवी कपूर ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया ग्रुप का नाम,

national-level-champion-charvi-kapoor-honored-by-st-soldier-group

.

विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार विजेता छात्रा चारवी कपूर को किया गया सम्मानित,

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की नन्हीं छात्रा चारवी कपूर ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रहते हुए संस्था के साथ-साथ अपना ओर अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यू.के.जी कक्षा की छे वर्षीय छात्रा चारवी कपूर पुत्री अरविंद कपूर और माता यती खन्ना ने राष्ट्रीय स्तर पर रामानुजन गणित प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

.

.

.

उसका स्कोर 100% था इस प्रतियोगिता में लगभग एक हजार छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से उसने प्रथम रहते हुए स्वर्ण पदक जीत कर समूह स्कूल स्टाफ को गौरवान्वित किया है। इस के अलावा विज्ञान ओलंपियाड में उसे प्रथम स्थान मिला। उसका स्कोर 100% था और पुरस्कार के रूप में उसे स्वर्ण पदक और एक टैबलेट मिला है। ऐसे ही रीजनिग स्किल प्रतियोगिता में उसे रजत पदक और स्मार्ट घड़ी मिली है।

.

.

.

इस मुकाबले में उसका स्कोर 96.67% रहा। लॉजिक थिंकिंग मुकाबले में वह तीसरे स्थान पर रही और उसे कांस्य पदक, स्काई बैग और एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अमेज़ोन की तरफ से उसे सबसे कम उम्र की प्रतिभाशाली बच्ची के रूप में प्रमाण पत्र भी दिया गया। इन उपलब्धियों के लिए नन्ही छात्रा चारवी को सम्मानित करते हुए वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बधाई देते हुए इसका श्रेय योग्य स्कूल स्टाफ और बच्ची के माता-पिता को दिया और छात्रा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

.

.