PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

पहले दिन जॉन अब्राहम की नई फिल्म परमाणु ने की शानदार कमाई,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ “मनोरंजन” : फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले 4.82 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग हासिल की है / लंबे विवाद के बाद बड़े परदे पर रिलीज हुई फिल्म ‘परमाणु’ द स्टोरी ऑफ पोखरण’ ने पहले दिन शानदार कमाई की है / जॉन अब्राहम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है /

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले 4.82 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग हासिल की है / गौरतलब है कि आईपीएल सीज़न के नॉक आउट मुकाबले होने और बेहद कम प्रमोशन के बावजूद फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अच्छे माने जा रहे हैं / अगले दो दिन रविवार और शनिवार को इसकी कमाई में और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है /

आपको बता दें कि ‘परमाणु स्टोरी ऑफ पोखरण’ भारत में 1935 स्क्रीन्स पर ही रिलीज की गई है / फिल्म में जॉन अब्राहम, बोमन ईरानी और डायना पेंटी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं / समीक्षकों ने इसे बेहतरीन फिल्म करार दिया है /

जॉन से जब पूछा गया कि इस कहानी को दर्शकों से कहने की जरूरत क्यों महसूस हुई? इस पर जॉन ने कहा, “मुझे लगता है कि आज के युवाओं को पता नहीं है कि 20 साल पहले मई 1998 में क्या हुआ था /

जॉन ने बताया, “मैं राजीव गांधी की हत्या, और परमाणु परीक्षणों से बहुत प्रभावित था / इन दो घटनाओं ने मेरे जीवन की दिशा निर्धारित की है, जो इसके बाद लगाए गए प्रतिबंध से जुड़े हैं / मैं किसी कॉलेज में जाने की योजना बना रहा था, (लेकिन मैं) इसकी वजह से नहीं जा सका / इसे लेकर पहले गुस्सा आया था, तो समझ में आया कि यह (परमाणु शक्ति हासिल करने का दर्जा) भारत को महान बना सकता है / मैंने एक भारतीय की तरह सोचना शुरू कर दिया और राष्ट्रवादी की तरह महसूस करना शुरू कर दिया /

https://youtu.be/XQFb12N0Arc