PTB News

Latest news
जालंधर में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से 2 लोगों की मौ+त घर से सुबह कॉलेज को जा रही 19 वर्षीय युवती की गला-बाजू काटकर की अज्ञात ने ह/त्या, आरोपी फरार, पुलिस ... पंजाब की इस प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, विवाद के दौरान चली गोली Anant Ambani के जन्मदिन पर देहरा में स्थित मां बगलामुखी मंदिर में करवाया गया हवन, रुद्राभिषेक व कांग... वाह क्या बात है! जालंधर देहात पुलिस का कारनामा हुआ एक्सपोज, CCTV में दिखा नीला ड्रम, SSP ने लिया एक्... जालंधर के सांसद ने किया दूध माफिया के काळा कारोबार का पर्दाफाश सुबह की सैर पर निकले वकील की गो/ली मारकर हत्या, पीछा करने पर बंदू/क दिखाकर लोगों को धमकाया 2018 बैच के IAS अधिकारी बने वरजीत वालिया जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर, संभाला पदभार, पंजाब में आज फिर मिली 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा घर, बड़ी ख़बर, नवजोत सिद्धू ने 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी का किया ऐलान, सरकार बनने पर देंगे अफीम की खेती करन...

जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने किया किसानों को साथ लेकर भाजपा प्रदेशध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर का घेराव,

People of District Congress Committee took siege to the house of BJP State President Ashwini Sharma by taking the farmers along Gurdaspur Punjab

People of District Congress Committee took siege to the house of BJP State President Ashwini Sharma by taking the farmers along Gurdaspur Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ गुरदासपुर (रिपोर्ट) संदीप कुमार : जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने किसानों को साथ लेकर भाजपा प्रदेशध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर का घेराव किया / कांग्रेसी लीडर और किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार किसान विरोधी विधेयक लेकर आई है, जिसको लोकसभा और राज्यसभा में पास कर दिया गया है /

.

यह विधेयक किसान मारू बिल है, जिसको लोकसभा और राज्यसभा में पास कर दिया गया है, जिसके विरोध में आज वो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विन शर्मा के घर का घेराव करने पहुंचे हैं, क्योंकि अश्विनी शर्मा और सांसद सनी देओल ने इस बिल का समर्थन किया है / पठानकोट जिला कांग्रेस कमेटी के लोग किसानों को साथ लेकर अश्विनी शर्मा के घर का घेराव करने पहुंचे /

.

जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद सनी देओल के पुतले भी जलाए कांग्रेसी लीडर और किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार किसान विरोधी बिल लेकर आई है, जिसको राज्यसभा और लोकसभा में पास भी कर दिया गया है / पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और सांसद सनी देओल द्वारा इस बिल का समर्थन किया गया है, जिसके विरोध में वह आज अश्विनी शर्मा के घर का घेराव करने पहुंचे हैं /


.

उन्होंने कहा कि यह बिल किसान विरोधी है और इसमें से केवल कॉरपोरेट घरानों को ही फायदा मिलेगा जबकि किसान दिन-ब-दिन दबता चला जाएगा कांग्रेसियों द्वारा सांसद सनी देओल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले भी अश्वनी शर्मा के घर के बाहर जलाए गए किसानों का कहना है कि अगर केंद्र सरकार के नुमाइंदे यह कहते हैं कि यह ऑर्डिनेंस किसानों के हक में है तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर क्यों है /

.

किसानों ने कहा कि यह बिल किसान विरोधी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा और प्राइवेट घरानों को इसका फायदा मिलेगा / कांग्रेसी लीडरों ने कहा कि सनी देओल को हर वर्ग ने वोट डालकर यहां से सांसद चुना है / अश्वनी शर्मा के साथ-साथ सनी देओल भी इन किसान विरोधी बिलों के समर्थन में खड़े हैं, जिसको किसान वर्ग कभी सहन नहीं करेगा /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

People of District Congress Committee took siege to the house of BJP State President Ashwini Sharma by taking the farmers along Gurdaspur Punjab