PTB News

Latest news
लोगों की शिकायतों के निवारण को लेकर ADGP S. Rai का आया बयान, जल्द सिस्टम में होंगे बड़े सुधार, बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद, जालंधर में कल बंद का ऐलान, पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार

भारत और चीन के बीच रिश्ते सुधरने के कयास, पीएम मोदी पहुंचे चीन

PM Modi is in China to improve relations between India and China
चीनी राष्ट्रपति शी के निमंत्रण पर पीएम मोदी का अनौपचारिक दौरा
PTB News – ( नई दिल्ली ) कल देर रात वुहान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच चुके हैं। कूटनीति के जानकर उनके इस दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है की पीएम का यह दौरा दोनों देशों के बीच दरार को मिटाने की कोशिश है ।सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी के साथ अनौपचारिक वार्ता करेंगे। कहा जा रहा है कि यह बैठक भारत-चीन संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
शुक्रवार का कार्यक्रम कुछ इस तरह से रहेगा
प्रधानमंत्री शुक्रवार को हुबेई प्रांतीय संग्रहालय में चीनी राष्ट्रपति शी के साथ अपनी बैठक शुरू करेंगे। लगभग एक घंटे तक संग्रहालय का दौरा करने के बाद दोनों नेता प्रत्येक पक्ष के छह शीर्ष अधिकारियों के साथ पूर्वी झील गेस्ट हाउस में बातचीत करेंगे। यहां पर ही राष्ट्रपति शी निवास करते हैं। इसके बाद केंद्रीय वुहान के गेस्ट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
शनिवार का कार्यक्रम कुछ इस तरह से रहेगा
शनिवार को दोनों नेताओं को अपने सहयोगियों के बिना समय बिताने का मौका मिलेगा। यहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी मनोरम झील के किनारे चहलकदमी करेंगे और मनमोहक पूर्वी झील में नौका विहार का आनंद लेंगे। इसके बाद चीनी राष्ट्रपति द्वारा आयोजित प्राइवेट लंच का आयोजन किया जाएगा जिसमें पीएम मोदी शिरकत करेंगे।
इस बातचीत से द्विपक्षीय संबंधों में नया जोश और उमंग का सृजन होगा और सहयोग का एक सुनहरा दौर दोनों देशो के बीच शुरू की जाने की उम्मीद है। बता दें कि पीएम मोदी के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अनौपचारिक वार्ता के बाद कोई संयुक्त वक्तव्य या संवाद जारी नहीं किया जाएगा।