PTB News

Latest news
गोल्डन टैंपल में पंजाब के मुख्यमंत्री मान अपनी नवजन्मि बेटी व पत्नी संग पहुंचे माथा टेकाने, बड़ी घटना, सिलेंडर विस्फोट से हुआ जोदरदर धमाका 50 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, सुबह के समय हुआ भीषण हादसा, चलती कार में लगी आग, मां और ढाई माह का बेटा जला जिंदा, पति की हालत नाजुक... चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट से मिली EVM और VVPAT मामले को लेकर बड़ी राहत, Kotak Mahindra Bank के बाद अब देश के सबसे बड़े बैंक के यूजरों का क्रेडिट कार्ड का डेटा हुआ लीक, बैंक ... हिमाचल में पंजाब के 15, 19 और 23 साल के लुटेरों ने फैलाई दहशत, नकली पिस्टल दिखाकर महिलाओं को से की ल... इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन : दक्ष गुप्ता का एनटीए स्कोर 9... के.एम.वी. के प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के प्रेरणादायक संबोधन से शुरू हुआ इस सत्र का वैल्य... बीएससी सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਵੋਕ (ਸਾਫ਼ਟਵੇਅਰ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ) ਤੀਜਾ ਸਮੈਸਟਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ,
Translate

जज साहब का AC ठीक न करना मिस्त्री को पड़ा भारी, पुलिस ने लगाई ऐसी धारा हो सकती है सात साल की जेल,

police arrested a mechanic for not fixing ac of judge in jharkhand

PTB Shocking News झारखंड : मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। गर्मी ऐसी है कि सड़कें तंदूर बन गई हैं। मानों आसमान से आग बरस रही हो। ऐसे में गर्मी से बचने का एक ही सहारा AC या कूलर है। अगर, इतनी चुभती हुई गर्मी में AC या कूलर खराब हो जाए तो किसी को भी गुस्सा आना लाजमी है। ऐसा ही एक मजेदार वाकाया झारखंड से सामने आया है।

यहां एक जज साहब के घर का एयर कंडीशनर(AC) खराब हो गया। आरोप है कि AC ठीक न करने पर जज साहब ने पुलिस में मिस्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जानकारी के मुताबिक, मामला पाकुड़ का है। यहां के एक जज साहब के कमरे का AC खराब हो गया था। ऐसे में उन्होंने पाकुड़ बाजार के पास एक AC मिस्त्री को फोन किया, लेकिन मिस्त्री नहीं आया।

परेशान होकर जज साहब ने कई बार AC मिस्त्री को फोन लगाया, लेकिन वह जज साहब के घर जाने के लिए टाल मटोल करता रहा। आखिर में गुस्साए जज साहब ने पाकुड़ नगर थाने में मिस्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। मामला जज साहब का था तो पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मिस्त्री को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

मिस्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अब मिस्त्री का परिवार उसकी जमानत के लिए चक्कर लगा रहा है। मिस्त्री पर जो धाराएं लगाई गई हैं। उसके तहत उसे सात साल की सजा और जुर्माना हो सकता है। मिस्त्री हरिणडांगा बाजार का रहना वाला है और उसका नाम अरमान मलिक है।

Latest News