.
.
PTB Big Breaking News Amritsar fire huts Punjab 10 Many children die
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : आज का दिन शायद पंजाब के लिए दुःख भरा था एक तरफ जहां लुधियाना की सेन्ट्रल जेल में कैदियों और पुलिस कर्मियों में आक्रामक झड़प देखने को मिली वहीं दूसरी और गुरु नगरी कहे जाने वाली धार्मिक नगरी अमृतसर के अधीन पड़ते जहाजगढ़ नगर में आज दोपहर के समय 70 से 80 झुग्गियों में अचानक आग लग जाने से आसपास के इलाकों में भी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया /
.
.
इस भयंकर आग के लगने के कारणों का अभी कुछ पता तो नहीं चल पाया लेकिन बताया जा रहा है की आग लगने के बाद पुरे इलाके को आग के गुबार ने अपनी चपेट में ले लिया और लोगों को इस दौरान साँस लेना भी मुश्किल हो गया / बताया जा रहा है की इस दर्दनाक अग्निकांड में अब तक 5 से 10 बच्चों के मरने की आशंका जताई जा रही है /
.

.
इस अग्निकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं / जहां पर झुग्गियों में आग लगी उसके पास रिहायशी इलाका भी है / बताया जा रहा है कि ये झुग्गियां अमृतसर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर कई सालों से बनी हुई थीं / फ़िलहाल पुलिस ने इस अग्निकांड की अपने स्तर पर जाँच शुरू कर दी है /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां करीब 100 गैर-कानूनी झुग्गियां हैं / फायर ब्रिगेड की 5 गाडिय़ां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं / आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है / मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है / आग से कितना नुकसान हुआ अभी इसका अनुमान भी नहीं लग पाया है / वहीं मौके पर पहुंच कर इलाका पार्षद और कांग्रेस के जिला प्रधान ने हालत का जायजा लिया / लोगों का कहां है कि गैरकानूनी तरिके से झुगियों में रह रहे लोगों को नेताओं का संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से आज तक इनके खिलाफ कोई करवाई नहीं की गई /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Amritsar fire huts Punjab 10 Many children die






































