.
.
PTB Big Breaking News national three children died in the road accident in patna
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पटना : पटना में एक एसयूवी चालक ने सड़क किनारे सोए हुए लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी / इस हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई / हादसे से गुस्साई भीड़ ने भी हैवानियत दिखाई और गाड़ी चला रहे ड्रायवर को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई /
.
.
घटना अगमकुआं थाना अंतर्गत नालंदा मेडिकल कॉलेज के नजदीक एक एसयूवी सवार ने सड़क किनारे सोए हुए चार लोगों को रौंद डाला था / इस हादसे में मौके पर ही तीन बच्चों की मौत हो गई थी / हादसे में घायल एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
.
.
घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने भी गाड़ी चालक को जमकर पीटा, इस दौरान गंभीर घायल होने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई / फ़िलहाल घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को किसी तरह से शांत कर दिया है लेकिन अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है व मामले की जाँच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है /
.
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News national three children died in the road accident in patna






































