.
.
PTB Big Exclusive News punjab ludhiana firing in ludhiana central jail one died punjab jail minister randhawa statement
इस झगड़े में एसीपी, डीएसपी सहित दर्जन भर पुलिस कर्मियों के साथ-साथ कई कैदी भी हुए घायल, एक की हुई मौत,
इस घटनाक्रम के बाद जेल मंत्री ने किसके हाथों में जेल की सुरक्षा सौंपने की कही बात और क्या कुछ कहा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ रिपोर्ट (अजय अरोड़ा) लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां की सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच झगड़ा बड़े विवाद में तबदील हो गया यही नहीं इस दौरान एक कैदी की मौत हो जाने से इस झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया / कैदियों ने जेलकर्मियों से मारपीट शुरू की तो पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी /
.
.
इस दौरान चार घंंटे तक रुक-रुक कर हुई फायरिंग व पत्थरबाजी में एक एसीपी, जेल के डीएसपी सहित दर्जन भर पुलिस कर्मियों को भी चोट आईं / कैदियों ने डीएसपी की गाड़ी सहित तीन वाहनोंं को भी फूंक दिया / जिला उपायुक्त (डीसी) प्रदीप कुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे / यही नहीं जेल के अंदर इस दौरान कैदियों ने जमकर उत्पात मचाया / ईंट पत्थर चलाए /
बात यहीं खत्म नहीं हुई तो कैदियों ने रसोई गैस सिलेंडरों में आग तक लगा दी / बैरक के गेट तोड़ दिए गए / कैंटीन में आग लगा दी गई / मैस में तोड़फोड़ की / गैस सिलेंडर में आग लगाकर पुलिस वालों की ओर फेंका दिया, लेकिन गनीमत यह रही कि सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ / कैदियों ने डंडों और लोहे के रॉड के साथ हंगामा किया / कैदियों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को गोलियां चलानी पड़ीं, इस दौरान चली गोली से एक कैदी की मौत हो गई, जबकि चार कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए /
.
.
सभी घायलों को पास ही के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया / इस दौरान कुछ कैदी जेल की दीवार फांदकर भागे भी बताये जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने इस दौरान चार भागे कैदियों को पकड़ लिया और शेष कैदियों की तलाश की जा रही है / फ़िलहाल जेल अधिकारीयों का कहना है कि इस दौरान कुल कितने कैदी भागे हैं यह कहना अभी उचित नहीं होगा जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है /

.
इस दौरान स्थिति पर काबू पाने के बाद डीसी ने बताया कि कैदी की नेचुरल डेथ हुई थी, जिस कारण कैदी भड़केेे / इस बीच, जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने एडीजीपी जेल रोहित चौधरी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है / जेल सूत्रों के अनुसार एक कैदी संदीप सूद को एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़ा गया था / उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ था, जिसके बाद जेल कर्मियों ने उसे बुरी तरह पीटा था / हालत बिगड़ने पर उसे पहले सिविल अस्पताल और फिर राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई / कैदी की मौत की सूचना मिलने के बाद लुधियाना सेंट्रल जेल के कैदी भड़केेे और इस पुरे घटनाक्रम को अंजाम दे दिया /
इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है / शहर के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बलों को मौके पर बुलाया गया / इस दौरान जिले के डीसी भी मौके पर मौजूद रहे / जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने सेंट्रल जेल में हुए घटनाक्रम पर एडीजीपी जेल रोहित चौधरी से जानकारी मांगी है / रंधावा ने फिर दोहराया कि हाई प्रोफाइल जेलों में सीआरपीएफ लगाई जानी चाहिए / उन्होंने यह भी कहा कि जेल के अंदर वर्क कल्चर खत्म हो गया है / जेल मंत्री ने कहा कि स्थिति पर नियंत्रण के लिए गोली जेल कर्मचारी ने चलाई / एक कैदी द्वारा घटनाक्रम को फेसबुक पर लाइव करने पर उन्होंने कहा कि जेल में मोबाइल होने से की बात से इन्कार नहींं किया जा सकता / जेल के अंदर इंटेलिजेंस विग स्थापित किया जाना चाहिए / इस संबंध में वह जल्द ही सीएम से बात करेंगे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Exclusive News punjab ludhiana firing in ludhiana central jail one died punjab jail minister randhawa statement






































