PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब, कांग्रेस की मीटिंग में हिंदुओं को इग्नोर करने को लेकर हुआ जमकर हंगामा, औजला ने कहा यह गुरुओं का शहर,

punjab-amritsar-congress-meeting-lok-sabha-candidate-controversy

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की अमृतसर मीटिंग में हंगामा हो गया। यह मीटिंग अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा के लिए रखी गई थी। जैसे ही लोकसभा उम्मीदवार के लिए पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी का नाम सामने आया तो सांसद गुरजीत औजला के समर्थक भड़क उठे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। यह देखकर ओपी सोनी के समर्थक भी नारे लगाने लगे। जैसे ही कांग्रेस इंचार्ज मीटिंग हॉल में घुसे तो 10 मिनट के भीतर ही हंगामा होने लगा।

.

.

हालांकि इसके बाद सांसद गुरजीत औजला ने समर्थकों को शांत कराया। वहीं महासचिव संदीप संधू मंच से अपील करते रहे अभी चर्चा शुरू हुई है, आप बैठो। ओपी सोनी के समर्थकों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार हिंदू चेहरे को इग्नोर कर रही है। इस बार हिंदू चेहरे को आगे लाना चाहिए। यह सुनकर सांसद गुरजीत औजला ने कहा कि यह गुरुओं का शहर है। यहां सिख भी जरूरी हैं और हिंदू भी जरूरी हैं। अभी समय है, फैसला पार्टी को करना है।

.

punjab-amritsar-congress-meeting-lok-sabha-candidate-controversy

.

वहीं देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। जो ऐसा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमृतसर में रखी इस मीटिंग में शामिल होने के लिए नवजोत सिद्धू नहीं आए। सिद्धू पहले अमृतसर से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह अमृतसर से ही विधायक भी रहे थे, हालांकि यहीं से वह पिछला विधानसभा चुनाव हार गए। इससे पहले सिद्धू ने कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की चंडीगढ़ में रखी मीटिंग में भी हिस्सा नहीं लिया था।

.

.

बैठक में पहुंचे कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मीटिंग कार्यकर्ताओं के लिए रखी गई है। इसमें किसी लोकसभा उम्मीदवार की तलाश नहीं की जा रही है। कांग्रेस सिर्फ चुनाव को लेकर रणनीति बना रही है। वहीं राजा वड़िंग ने कहा कि इन मीटिंगों में कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। इसमें वर्करों को 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत किया जा रहा है। नवजोत सिद्धू की गैरहाजिरी पर वड़िंग ने कहा कि जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति कैमरे पर नजर आए। वहीं जब प्रताप बाजवा से इस हंगामा को लेकर सवाल पूछा गया तो वह कुछ कहे बिना ही मंच पर चले गए।

.

.