PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंसेक्स नई ऊंचाई पर, निवेशकों को हुआ कुछ घंटों में करोड़ों का फायदा,

sensex-on-high-share-market-today-29-january-2024

.

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन आज सेंसेक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 71,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की तेजी रही। ये 21,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो रिलायंस इंडस्ट्री और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर फेड मीटिंग होने वाली है,

.

.

जिसमें उम्मीद लगाई जा रही है कि ब्याज दरों में कटौती देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने का भी फायदा बाजार में देखने को मिल रहा है। तेजी की वजह से निवेशकों को मात्र तीन घंटे में 4.96 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह मोदी सरकार ने अंतरिम बजट पेश करना है।

.

.

.

आपको यह भी बता दें कि केंद्र सरकार ने परंपरा को निभाते हुए बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सरकार ने मंगलवार सुबह 11.30 बजे सभी दलों से इस चर्चा में शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट है। इसमें सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए अपना एजेंडा सामने रखेगी। इसके अलावा सरकार राजनीतिक दलों को अपने मुद्दों के बारे में भी जानकारी देगी।

.

.