PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बिजली चोरी की शिकयत मिलने पर जाँच करने पहुंची टीम से की लोगों ने मारपीट, गाड़ी में भी की तोड़फोड़,

punjab barnala people beat up employees powercom catch electricity theft

PTB City न्यूज़ बरनाला : जिला बरनाला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते कस्बा शैहणा में बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर चोरी पकड़ने गई पावरकाम टीम के सदस्यों से लोगों ने मारपीट कर दी। टीम ने शैहणा क्षेत्र के पंचा के कोठे में छापामारी की थी।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अधिकारियों की गाड़ी का घेराव करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। मारपीट में एक जेई घायल हो गया जिसे तपा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी देते हुए पीड़ित जेई विक्रांत शाह ने बताया कि वह शैहणा के गांव पंचा के कोठे में SDO शैहणा व अन्य टीम के साथ चेकिग के लिए गया था।

उक्त इलाके में पहुंचने पर वहां के कुछ लोगों ने उन्हें गांव में जाने से रोका जिससे तकरार बढ़ गई। लोगों ने उनकी गाड़ी और उनकी टीम पर हमला कर दिया जिसमें उन्हें मामूली चोटें आई। इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची व आगे की जाँच में जुट गई।