PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पंजाब कांग्रेस के पूूर्व प्रधान सुनील जाखड़ भाजपा में हुए शामिल,

punjab chandigarh former punjab congress chief sunil jakhar may join bjp

PTB Big Political न्यूज़ दिल्‍ली : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। जानकारी के अनुसार, जाखड़ के भाजपा में शामिल होने का फैसला कल ही हो गया था। कांग्रेस को गुड बाय कहने वाले जाखड़ ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी। जाखड़ इन दिनों दिल्ली में ही हैं। सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को गुजरात के बाद पंजाब में बड़ा झटका लगा है।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ का पार्टी में स्‍वागत किया। जेपी नड्डा ने उनको भाजपा का पटका पहना कर फूलों का गुलदस्‍ता दिया। जेपी नड्डा ने कहा कि सुनील जाखड़ जैसे नेता का भाजपा में शामिल होना स्‍वागत योग्‍य और बड़ा कदम है। पंजाब में राष्‍ट्रवादी सोच के लोगों के लिए सबसे बड़ी पार्टी है और सुनील जाखड़ ऐसे ही नेता हैं। पंजाब में राष्‍ट्रवादी ताकतों को मजबूत करने की जरूरत है। जाखड़ की पार्टी से अलग और खास छवि है।

सुनील जाखड़ ने कहा कि मैं 50 साल का कांग्रेस से रिश्‍ता तोड़ कर भाजपा में शामिल हुआ हूं। 50 साल पुराना रिश्‍ता तोड़ना आसान नहीं था, लेकिन सवाल यह है कि इसका क्‍या कारण हुआ। सवाल राष्‍ट्रीयता और पंजाब के भाईचारे की परंपरा को नुकसान पहुंंचाने की कोशिश की थी। यह रिश्‍ता किसी व्‍यक्ति के कारण नहीं टूटा, बल्कि सवाल उसूलों का था।

माना जा रहा है कि जाखड़ के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को पंजाब में मजबूती मिली है। जानकारी के अनुसार भाजपा जाखड़ को राज्य सभा भी भेज सकती है। हालांकि, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। भाजपा जाखड़ से यह अपेक्षा रखती है कि वह पंजाब संभालें। सूत्रों की मानें तो लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति करने वाले जाखड़ अब राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं।