PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन...

पंजाब के गवर्नर ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात, सीमावर्ती इलाकों पर की चर्चा,

punjab-governor-lal-chand-kataria-delhi-tour-meet-defense-minister-rajnath-singh-bjp

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कार्यभार संभालते ही राजनीति में सक्रिय होना शुरू कर दिया है। बुधवार को कार्यभार संभालने के बाद कटारिया आज गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए। नई जिम्मेदारी के साथ राज्यपाल ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सशस्त्र सेना मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम से पहले हुई।

.

.

कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यपाल और रक्षा मंत्री के बीच पाकिस्तान से सटे पंजाब के सीमावर्ती इलाकों को लेकर चर्चा हुई। गौरतलब है कि पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के लिए भी पंजाब बॉर्डर एक बड़ा एजेंडा था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बॉर्डर एरिया के करीब 6 दौरे किए। जिसमें उन्होंने नशाखोरी रोकने के लिए ग्रामीणों से मिलकर सिविल डिफेंस फोर्स भी तैयार की। इसके अलावा उन्होंने ड्रोन पकड़ने वाले को 1 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया।

.

.

गुलाब चंद कटारिया ने कल ही शपथ ली है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे जनसेवक के तौर पर काम करेंगे। 6 महीने बाद कोई उनके काम की समीक्षा करेगा तो पता चलेगा कि काम कैसा हुआ है। वे पंजाब के हर गांव, हर इलाके और बॉर्डर एरिया का भी दौरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अपने रिश्तों पर कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि उनके साथ किस तरह के रिश्ते रहेंगे यह तो समय ही बताएगा।

.

.