PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन...

पंजाब : लूट का शिकार हुए दो भाई लुटेरों से ज्यादा पंजाब पुलिस से हुए दुःखी, जाने पूरा मामला,

two-brothers-visit-three-police-stations-to-lodge-complaint-of-bike-robbery-in-jagraon-punjab

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में लूट की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है, वहीं जब यह लोग पीड़ित लोग लुटेरों की शिकायत करने थाने में जाते हैं तो उनके साथ पुलिस ऐसा व्यवहार करती है, जैसे वह खुद लुटेरे हों। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला अब लुधियाना से सामने आया है। जहां लूट का शिकार हुए दो भाई पंजाब पुलिस की कार्रवाई से ही परेशान हो गए।

.

इस संबंध में खुद पीड़ित सुखविंदर सिंह और बलविंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि कुछ समय पहले लुटेरे उनकी बाइक छीनकर फरार हो गए। लुटेरों ने उनके साथ जाते समय मारपीट भी की, हालांकि पुलिस की ढीली कार्रवाई उनके लिए सिरदर्द बन गई है। लूट की शिकायत दर्ज करवाने के लिए दोनों भाइयों को तीन थानों के चक्कर काटने पड़े। तीन थानों की पुलिस उन्हें जहां लूट हुई उस जगह को लेकर उलझी रही।

.

.

हर थाने में उन्हें यह कहकर भेज दिया गया कि जहां लूट की घटना हुई वह उनके थाने का एरिया नहीं है। पीड़ित भाइयों का कहना है कि इतना तो लुटेरों ने नहीं पीटा, जितना पुलिस ने उन्हें परेशान किया। मामला लुधियाना के जगरांव का है। चोर लुटेरों को पकड़ने में नाकाम पुलिस ने लूट का शिकार हुए दो भाइयों को हदबंदी (क्षेत्र सीमा) को लेकर धक्के खाने पर मजबूर कर दिया। 

.

तीन थानों के चक्कर काटने के बाद दुखी हुए पीड़ितों ने पुलिस हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कार्रवाई है। इसके बाद अब सिटी पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ितों ने बताया कि दोनों भाई एक ढाबे पर काम करते हैं। काम के बाद दोनों बाइक से अपने गांव भम्मीपुरा जा रहे थे। जैसे ही रायकोट रोड पर अखाड़ा नहर पर पहुंचे। वहां उन्हें लुटेरों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए उनका बाइक छीन लिया। इतना ही नहीं लुटेरे उनके बच्चों का खाना तक छीन कर ले गए।

.

.

इस संबंधी में जब वह सिटी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने गए तो सिटी पुलिस हदबंदी का हवाला देकर 10 किलोमीटर दूर हठूर थाने भेज दिया। थाना हठूर की पुलिस ने उन्हें थाना सदर के अधीन पड़ती चौकी काउंके कलां भेज दिया। वहां से उन्हें थाना सदर भेजा गया, जहां मौका देखने के लिए पुलिस ने दो घटे उन्हें थाने में बिठाए रखा। थाना सदर पुलिस ने जब मौका देखा तो हदबंदी थाना सिटी की निकली। इसके बाद जाकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कार्रवाई।

.

पीड़ित सुखविंदर सिंह और बलविंदर सिंह ने बताया कि वह जगरांव के पहलवान ढाबे पर काम करते हैं। घर लौटते समय बाइक सवार लुटेरों ने हथियारों के दम पर उनके साथ लूट की और मारपीट करते हुए उनका बाइक छीन कर फरार हो गए। अलग-अलग थानों के धक्के खाने से दुखी होकर उन्होंने पुलिस हेल्प लाइन पर फोन किया। थाना सिटी में एएसआई धरमिंदर सिंह ने कहा कि शिकायत ली गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।