PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पुलिस की साइबर अपराधियों के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई, 125 को किया गिरफ्तार, हथियारों सहित संदिग्ध सामान किया बरामद,

punjab haryana police arrested 125 cyber criminals recovered many items including 7 pistols

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा पुलिस ने धोखाधड़ी में शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई की है। राज्य पुलिस ने नूंह (Nuh) जिले में साइबर क्राइम हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में छापेमारी की। हरियाणा पुलिस की 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 102 टीमों ने शुक्रवार देर रात नूंह जिले के 14 गांवों में 300 स्थानों पर छापेमारी। इस दौरान टीम ने 125 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने बड़ी संख्या में स्मार्टफोन, लैपटॉप, आधार कार्ड और एटीएम स्वाइप मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के डीआईजी सिमरदीप सिंह ने शुक्रवार को कहा, हरियाणा के डीजीपी पी.के. अग्रवाल के आदेश पर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान शुरू किया है। सिमरदीप सिंह ने कहा, “नूंह जिले के अलग-अलग इलाकों में साइबर ठगी से जुड़ी खुफिया जानकारी और अन्य इनपुट मिलने के बाद उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की।

हरियाणा पुलिस ने इस अभियान के लिए 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाईं, जिसमें 1 एसपी, 6 एडिशनल एसपी, 14 डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की,” सिंह ने कहा कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ पुन्हाना, पिनगवां, फिरोजपुर झिरका और बिछोरे इलाकों के 14 चिन्हित गांवों में छापेमारी की।

नूंह एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि पुलिस ने सबसे पहले जिले में साइबर क्राइम के हॉट-स्पॉट माने जाने वाले 14 गांवों की मैपिंग कर टारगेट तय किया। इसके बाद टीम की ओर से खेडला, लुहिंगा खुर्द, लुहिंगा कलां, गोकलपुर, गोधोला, अमीनाबाद, महू, गुलालता, जयमत, जाखोपुर, नई, तिरवारा, ममलिका और पापड़ा जैसे गांवों को साइबर क्राइम हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया और छापे मारे गए।

8 अप्रैल से अब तक साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शामिल 20 अपराधियों को नूंह पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया जा चुका है। वरुण सिंगला ने बताया कि सबसे अधिक 31 अपराधी नई गांव से, लुहिंगा कलां से 25, जैमत और जाखोपुर से 20-20, खेड़ला और तिरवारा से 17-17 और अमीनाबाद से 11 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से कुल 66 स्मार्टफोन, 65 फर्जी सिम, 166 आधार कार्ड, 3 लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के 128 एटीएम कार्ड, 2 एटीएम स्वाइप मशीन, 1 एईपीएस मशीन, 6 स्कैनर और 5 पैन कार्ड आदि बरामद हुए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से 7 देशी पिस्टल, 2 कारतूस, 2 कार, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और 22 बाइकें भी जब्त की गई हैं। सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार गए आरोपियों का संबंध अन्य राज्यों के साइबर अपराधियों से भी सामने आया है, और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Latest News