PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी ख़बर: पंजाब के लोगों को मिलेगी RC व लाइसेंस की परेशानी से राहत,

rc license driver challan transport department punjab chip facility service resumed police Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर (RC) पर चिप लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग ने इस संबंधी लंबे समय से दरपेश आ रही परेशानियों को दूर कर लिया है। अब पंजाब सरकार ने इस सुविधा के शुरू होने से लंबे समय से बढ़ रही पेंडेंसी को जल्द खत्म करने का दावा किया है।

दरअसल, पंजाब में करीब दो साल से RC पर लगने वाली चिप का काम बंद पड़ा था। आरसी और लाइसेंस की प्रिंटिंग नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इस परेशानी का सबसे बड़ा कारण पंजाब में चिप नहीं होना रहा।

इससे लंबित मामलों की संख्या करीब 2 लाख से अधिक पहुंच गई। नतीजतन ट्रांसपोर्ट विभाग को आरसी व लाइसेंस को डीजी लॉकर के जरिए हासिल करने की अपील करनी पड़ी। लेकिन वाहन संबंधी डॉक्यूमेंट नहीं होने पर पुलिस चालकों के चालान करती रही।

पंजाब के सभी जिलों के RTA ऑफिस में लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ी। कई जिलों में कॉमर्शियल वाहनों की अप्रूवल में भी परेशानी बनी रही। लोगों द्वारा पुरानी गाड़ियों को अपने नाम कराने संबंधी मामले भी अप्रूवल नहीं मिलने पर RTA ऑफिस में लंबे समय तक लंबित रहे। इससे लोगों को NOC लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest News