PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस व गैंगस्टरों में हुई जबरदस्त मुठभेड़, कई रांउड हुई फायरिंग, दहशत का बना माहौल,

breaking news fierce encounter between police and gangsters

PTB Big न्यूज़ जगराओं : जगराओं में रंगदारी लेने गए बदमाशों में गैंगवार की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जाल बिछाकर इन बदमाशों को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अर्श और मनप्रीत मनीला ने एक कारोबारी से 30 लाख की फिरौती मांगी थी।

जब यह फिरौती वसूलने के लिए बदमाश व्यवसायी से मिलने पहुंचे तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद काफी देर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसके बाद पुलिस ने एक बदमाश को काबू करने में सफल रही और दूसरा गैंगस्टर फरार हो गया। एक गैंगस्टर की टांग में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गैंगस्टर फिरोजपुर से संबंधित है। इस घटना का एक ऑडियो भी वायरल होने की बात कही जा रही है। इस घटना की खबर मिलते ही शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इलाके का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

उधर, मनीला से गैंगस्टर मनप्रीत की एक ऑडियो वायरल हो रही है जिसमें कहा गया है कि उनके नाम पर फिरौती मांगी है उन्हें इसके बारे नहीं पता। वे उनके साथ रहते थे लेकिन उन्हें नहीं पता कि उन्होंने फिरौती मांगी है। पुलिस ने नाजायज शख्स को गोली मार दी है। PTB News इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Latest News