PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में नाका लगाकर बैठी पुलिस की हुई गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी हुआ शहीद, तीन गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार,

punjab jalandhar robbers open fire police constable dead phagwara kapurthala city sho gunman kamal bajwa chasing the robbers who running

PTB Sad न्यूज़ फगवाड़ा / जालंधर : जालंधर के फिल्लौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां देर रात गैंगस्टरों और पुलिस के बीच गोलियां चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है / मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक कॉन्स्टेबल को गोलियां मार कर गैंगस्टरों ने हत्या कर दी / वारदात के वक्त पुलिस थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन कमल बाजवा क्रेटा गाड़ी लूट कर भाग रहे गैंगस्टरों का पीछा कर रहा था /

इस घटना के बाद फगवाड़ा पुलिस ने इसकी सूचना आगे फिल्लौर पुलिस को दी / फिल्लौर में नाका लगाकर बैठी पुलिस की गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ हो गई / दोनों तरफ जमकर फायरिंग हुई / इस फायरिंग में तीन गैंगस्टरों को गोलियां लगी हैं / गोलियां लगने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक इनके चौथे साथी के मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग जाने की सूचना भी है /

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टरों को टांगों-हाथों पर गोलियां लगी हैं / घायल गैंगस्टरों की पहचान रणबीर, विष्णु और कुलविंदर के रूप में हुई है / तीनों को लेकर पुलिस पहले सिविल अस्पताल फिल्लौर में लेकर गई / जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर और गोलियां लगी होने पर सिविल अस्पताल जालंधर में रेफर कर दिया गया / देर रात पुलिस तीनों को लेकर जालंधर पहुंची। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /

गैंगस्टर फगवाड़ा में किसी की कार को लूट कर भाग रहे थे / इसकी जानकारी एसएचओ के गनमैन कमल वाजवा को लगी तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया / बाजवा को गैंगस्टरों के पास पिस्तौल होने की जानकारी नहीं थी / गैंगस्टर ने जब देखा कि पुलिस वाला उनका पीछा कर रहा तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी / फायरिंग के दौरान गोलियां कमल बाजवा को लगी तो वह गिर गया / लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उनकी मौत हो गई /

फगवाड़ा के अर्बन एस्टेट में रहने वाले अवतार सिंह ने बताया कि वह दोस्त के साथ अपनी क्रेटा गाड़ी में घर जा रहे थे कि अर्बन एस्टेट के पास ही गैंगस्टरों ने उन्हें घेर लिया / गैंगस्टरों ने उन्हें हथियार दिखाए और गाड़ी से बाहर आने के लिए कहा / अवतार सिंह ने कहा कि डर कर गाड़ी से बाहर आ गए और आरोपी उनकी गाड़ी को लूट कर ले गए / 

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस फोन कर पुलिस को दी / पुलिस ने सूचना मिलते ही उनका पीछा शुरू कर दिया / इस दौरान पुलिस और गैंगस्टरों की मुठभेड़ हुई / इस द्घटना के बाद जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद हुए पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल को सरकार की और से 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की वहीं पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी इस शहीद हुए पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल की शहादत पर सेलियूट करते हुए श्रद्धांजलि दी /

Latest News