PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाबी सिंगर के PA की हुई जालंधर में दर्दनाक मौत, गायक ने मेरा दायां हाथ चला गया,

jalandhar road accident lidhan bridge car completely shattered famous punjabi singer ranjit bawa pa died accident Punjab

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर के लिद्दड़ां पुल पर देर रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार पुल पर टक्कर के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में फेमस पंजाबी सिंगर रणजीत बावा के निजी सहायक (पीए) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीए के गुरदासपुर में रिश्तेदारों को भी सड़क हादसे की सूचना दे दी है।

मौके पर पहुंचे पुलिस थाना मकसूदां के एएसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बारे में उन्हें थाने में फोन पर सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने कहा कि लिद्दड़ां ​​​​पुल पर कार का एक्सीडेंट हुआ है। वह तुरंत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर आकर उन्हें पता चला है कि कार में सवार पंजाबी सिंगर के पीए डिप्टी वोहरा की मौत हो गई है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृश्टया लग रहा है कि कार शायद पुल की सेफ्टी वाल से टकराई है, लेकिन इसे पक्का नहीं माना जा सकता। हो सकता है कि किसी वाहन ने पहले टक्कर मारी हो और उसके बाद कार पुल की सेफ्टी वाल से टकराई हो। उन्होंने कहा कि अभी वह इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे कि हादसे का कारण क्या रहा है।

मौत के बाद रणजीत बावा ने लिखा कि मेरा भाई डिप्टी वोहरा इस दुनिया को छोड़कर चला गया। भाई अभी हमने बहुत काम करने थे, बहुत आगे जाना था। दोस्त हमारी 20 साल की दोस्ती को तोड़ गया। मैं तेरे जैसा ईमानदार, दिलेर और दिल का राजा भाई कहां ढूंढूंगा। अलविदा भाई। मेरा दायां हाथ चला गया। रब ने आज बहुत बुरा किया।

Latest News