PTB News

Latest news
कपूरथला में CIA इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार, लाखों की डील से जुड़ा है मामला, जालंधर से सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा के घर पर पड़ी विजिलेंस विभाग की रेड, मचा हड़कंप, PCM SD कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी प्रतिभा खोज परीक्षा (सी... बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी फाउंडर डायरेक्टर स... हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट, देश के प्रसिद्ध बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान की सुरक्षा में हुई चूक, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर पुलिस, पंजाब, बाजवा डेवलपर्स के मालिक के खिलाफ ED की बड़ी करवाई, सर्च ऑपरेशन जारी, करोड़ों की ठगी से जुड़ा है ... पंजाब, फिर चली गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, 3 पर दर्ज हुई FIR,
Translate

कपूरथला में CIA इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार, लाखों की डील से जुड़ा है मामला,

punjab-kapurthala-phagwara-cia-staff-four-policemen-arrested-bribery-case

.

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा में CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि आरोपियों ने एक तस्कर को हिरासत से छोड़ने के लिए 2.5 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में CIA इंचार्ज बिस्मान सिंह माही शामिल हैं।

.

इसके अलावा एएसआई निर्मल कुमार, एएसआई जसविंदर सिंह और कॉन्स्टेबल जगरूप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने तस्कर हनी को उनकी हिरासत से छुड़ाने के लिए करीब 2.5 लाख रुपए की रिश्वत ली है। 

.

.

DGP सिंगला ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है। विभाग में ऐसे अन्य भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की पहचान की जाएगी। आरोपी पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। सदर पुलिस फगवाड़ा में इस संबंध में औपचारिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

.

Latest News