PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, इतने दिनों तक PCS अधिकारी रहेंगे छुट्टियों पर, आम जनता के कामकाज पर पड़ेगा सीधे असर, जानें पूरा मामला,

Punjab PCS officers announced on holidays for so many days Ludhiana

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के PCS अधिकारी जोकि लुधियाना के आरटीए नरिंदर सिंह की गिरफ्तारी और तरसेम चंद के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई के बाद से नाराजगी जताते हुए 9 जनवरी यानि कि आज से एक हफ्ते की छुट्टी पर जाने का ऐलान PCS एसोसिएशन की और से किया गया है / ऐसे में सवाल यह होगा है कि अगर पीसीएस आफिसर्स छुट्टी पर गए तो डीटीओ व तहसील आफिस में कामकाज पर ठप हो जाएगा और

लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है / आपको यह भी बता दें कि यह फैसला लुधियाना में बीते दिन यानि रविवार देर शाम पंजाब पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक के दौरान लिया गया था / बैठक में एसोसिएशन के प्रधान डॉ रजत ओबेरॉय, लतीफ अहमद, सुखप्रीत सिद्धू, सकतर सिंह बल, अविकेश गुप्ता, मेजर अमित सरीन, अमरजीत बैंस, पूजा स्याल और महासचिव डॉ. अंकुर महेंद्रू समेत राज्य के लगभग 80 अधिकारी शामिल हुए / इस बीच दोनों पीसीएस अफसरों आरटीए नरिंदर सिंह और तरसेम चंद के मामले पर चर्चा हुई /

वहीं एसोसिएशन ने कहा कि तरसेम चंद का मामला एसआईटी की स्पष्ट रिपोर्ट के बावजूद लंबित है / कहा गया कि तरसेम को फंसाने की साजिश रचने वाले अधिकारियों और दूसरे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार और बर्खास्त करे और एसआईटी रिपोर्ट के अनुसार तरसेम को दोषमुक्त करे / एसोसिएशन का कहना है कि विजिलेंस ब्यूरो ने आरटीए को एक व्यक्ति के वीडियोग्राफिक बयान पर असांविधानिक और अवैध रूप से गिरफ्तार किया है।

इसके खिलाफ सदर में ब्लैकमेल करने की एफआईआर दर्ज की गई है / विजिलेंस ने कानूनी प्रक्रिया को दरकिनार किया / सरकार अवैध गिरफ्तारी की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित करे। इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, चीफ सेक्रेटरी, सेक्रेटरी विजिलेंस, सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट को ज्ञापन सौंपा जाएगा / 14 जनवरी को स्थिति की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी /

Latest News