PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

पंजाब के दो प्रसिद्ध गायक और अभिनेता हुए आमने-सामने, शैरी मान ने निकाली परमीश वर्मा को गालियां, कहा CM है अपना भाई, जहां चाहो आ जाना,

punjabi singer sharry mann abuses parmish verma saying i am coming to india dont mess up cm is my brother Punjab

PTB Big न्यूज़  : पंजाबी गायक शैरी मान ने सिंगर परमीश वर्मा को जमकर गालियां निकालीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर आपा खो दिया और अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए परमीश वर्मा के खिलाफ दिल की भड़ास निकाली। शैरी ने परमीश के फैन्स को कहा कि जाओ जाकर अपने परमीश से कह दो शैरी आ रहा भारत। शैरी मान ने चेतावनी देते हुए परमीश वर्मा से कहा कि जब मैं भारत आऊंगा तो जहां मर्जी चाहे आकर वह मेरे से मिल ले, देख लूंगा।

जट्‌ट दा भाई है CM। सीधी सिक्योरिटी जट्‌ट नू मिलूगी, अगर उसे भी लेनी है तो बता दे।शैरी ने कहा कि यदि परमीश ने उससे पंगा लिया तो उसे पता है कि शैरी क्या कर सकता। आपको यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का शैरी मान से काफी लगाव है। शैरी मान चुनाव के समय भी भगवंत मान के साथ ही उनकी गाड़ी में हुआ करता था। शैरी ने भगवंत मान के लिए गांव-गांव प्रचार भी किया था और रोड शो में भी भगवंत के लिए लोगों और अपने प्रशंसकों से वोट मांगी थी।

अब जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं तो कहीं न कहीं शैरी को भी इस बात का गर्व है, लेकिन उससे ज्यादा घमंड नजर आ रहा है, क्योंकि वह सीधा इंस्टाग्राम पर लाइव होकर परमीश वर्मा को गाली दे रहे और CM को अपना भाई बताकर उन्हें कहीं भी आकर मिलने का चुनौती दे रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि गायक परमीश वर्मा कभी शैरी मान के खास हुआ करते थे। तकरीबन हर एक गीत में शैरी मान के साथ परमीश हुआ करते थे।

जैसे कि गीत लव यू मेरो यारों ओये गुड बाय करता सहेली नू, मैनूं इक्क दिन दे लई होस्टल वाला कमरा दे दयो आदि गाने। बताया जा रहा है कि जब से परमीश ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम आगे बढ़ाए और खुद गीत गाने शुरू कर दिए, तभी से दोनों में तकरार रहने लगी। पंजाब के गायकों द्वारा यदि इसी तरह एक दूसरे के खिलाफ धमकियां देने या गाली गलौज करने का सिलसिला जारी रखा जाएगा तो कहीं न कहीं गुटबाजी बढ़ेगी और पंजाब में गैंगस्टरवाद बढ़ता जाएगा। गैंगस्टरवाद बढ़ने की वजह यह है कि पंजाब के युवक इन्हीं गायकों के गीत सुनकर प्रेरित हो रहे हैं।

Latest News