PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर से दुःखद ख़बर, लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन व CASA के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं केशियर जोधराज गुप्ता का हुआ निधन,

sad-news-from-jalandhar-chairman-of-lawrence-international-school-and-senior-vice-president-and-cashier-of-casa-jodhraj-gupta-passed-away

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ही दुःखद ख़बर सामने आ रही है, जहां की एक प्रमुख संस्था यानि (CASA) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं केशियर स्वर्गीय जोधराज गुप्ता जोकि बीते कई सालों से यानि सन 1997 से एक अध्यक्ष के रूप में विद्या प्रकाश एजुकेशनल ट्रस्ट, लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल, जालंधर चला रहे थे। आज अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करस्वर्ग सिधार गए।

.

.

वह अच्छे इन्सान होने के साथ-साथ एक नेक इंसान भी थे और हमेशा दिन दुखियों की सेवा में लीन रहते थे। बढ़ती उम्र के बावजूद वह कभी भी अपने काम में आलस्य नहीं करते थे और प्रतिदिन समय के साथ स्कूल में पहुंच जाते थे, जिससे उनके स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक व छात्र भी काफी प्रभावित थे। CASA के समूह मेंबर्स ने ऐसी पवित्र रूह को नमन कर उनको श्रद्धांजलि दी एवं भगवान आगे उनके परिवार को हिम्मत और हौसला देने की प्रार्थना की।

.

.

इस दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रेजिडेंट अनिल चोपड़ा जी ने कहा कि स्वर्गीय जोधराज गुप्ता जी का अचानक सांसारिक यात्रा को पूरा कर जाना उनके लिए एक बड़ी क्षति की तरह है और उनकी यह कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती। स्वर्गीय जोधराज गुप्ता जी के अचानक स्वर्ग सिधार जाने से जहां शिक्षा जगत में वहीं राजनितिक, धार्मिक व सामाजिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

.

.