PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

Gold-Silver Price ने बनाया नया रिकॉड, जानें सर्राफा बाजार का हाल

Gold and silver prices hit new record in bullion market

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट को लेकर लगाए जा रहे तमाम अनुमान गलत साबित होते नजर आ रहे हैं। दोनों कीमती धातुएं लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी ने बाजार खुलते ही जबरदस्त उछाल दिखाया और एक किलो चांदी की कीमत इतिहास में पहली बार तीन लाख रुपये के पार पहुंच गई। एमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा ₹13,550 यानी

.

.

5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ₹3,01,315 प्रति किलो के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा और तेज बढ़त के साथ नए शिखर पर जा पहुंचा। पिछले साल 2025 में जोरदार तेजी दिखाने के बाद चांदी ने 2026 की शुरुआत भी रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार के साथ की है। जनवरी महीने में अब तक चांदी की कीमत ₹65,614 प्रति किलो बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को जहां एक किलो चांदी का भाव ₹2,35,701 था,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के सैंकड़ो युवाओं ने अवतार हैनरी अध्यक्षकता में ली कांग्रेस की सदस्य्ता,

.

वहीं अब यह बढ़कर ₹3,01,315 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमतों ने भी इसी तरह तेज चाल दिखाई है। एमसीएक्स पर फरवरी वायदा सोना पिछले शुक्रवार को ₹1,42,517 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को कारोबार शुरू होते ही यह ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यानी एक ही सत्र में करीब ₹2,983 की तेजी दर्ज हुई। साल की शुरुआत से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो

.

यह भी पढ़ें : BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी हैं शामिल,

.

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,35,804 थी। मौजूदा स्तर के हिसाब से अब तक सोना ₹9,696 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर टैरिफ धमकी से वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है। इसी अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी की कीमतों को मिल रहा है।

.

यह भी पढ़ें : मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें,

.