PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

पंचायती जमीनों के अवैध कब्जों को लेकर पंजाब सरकार का आखिरी अल्टीमेटम,

punjab cm bhagwant mann on panchayati illegal land encroachment Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले में CM भगवंत मान ने फरमान जारी कर दिया है। मान ने अवैध कब्जे छोड़ने के लिए 31 मई तक अवैध कब्जे छोड़ने को कहा है। मान ने चेतावनी दी है कि अगर कब्जा नहीं छोड़ा तो फिर पुराने खर्चे और पर्चे दर्ज किए जाएंगे।

CM भगवंत मान ने लिखा कि जिन व्यक्तियों ने सरकारी या पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जे किए हैं, चाहे वह राजनीतिक लोग, अफसर या फिर कोई रसूखदार हों, मैं उन्हें अपील करता हूं कि 31 मई तक अवैध कब्जे छोड़ जमीन सरकार को दे दें, वर्ना उन पर पुराने खर्चे और पर्चे डाले जा सकते हैं।

मान सरकार ने पंजाब में 31 मई तक 5 हजार एकड़ पंचायती जमीन खाली कराने का टारगेट रखा है। हालांकि अभी तक सरकार सिर्फ 300 एकड़ जमीन ही छुड़ा सकी है। पंचायती विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल मोहाली, अमृतसर के अलावा कई जगहों पर जमीन खाली करा चुके हैं। हालांकि कुछ जगहों पर उन्हें किसान यूनियन का भी विरोध झेलना पड़ा। जिसके बाद सीएम मान ने यह सीधी चेतावनी जारी कर दी है।

पंजाब में सत्ता मिलने के बाद मान सरकार ने पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जों की जांच की। इसमें पता चला कि करीब 50 हजार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे हैं। कब्जा करने वालों में नेता, रिटायर्ड अफसर और रसूखदार लोग शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन जमीनों का फायदा पंचायत को होना चाहिए। इसलिए इन्हें खाली करवाकर पंचायतों को सौंपा जाएगा। इसे वह आगे ठेके पर देकर खेती के जरिए कमाई कर सकेंगी।

Latest News