PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ती लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में पढ़ने वाली छात्रा द्वारा आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी धनंजय कुमार की पुत्री काजल के रूप में हुई है / मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी और आखिरकार उसने ट्रेन के नीचे सिर रखकर आत्महत्या कर ली /
इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय GRP पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व वहीं पुलिस अधिकारी के मुताबिक उन्होंने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है / वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती LPU में बायोटेक्नोलॉजी की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और उसका भाई भी उसके साथ LPU में ही पढ़ता है /







































