PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं... PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने शिक्षा विभाग की कोचिंग से PSTET में किया उत्कृष्ट प्रद... एच.एम.वी. के मल्टीमीडिया विभाग ने वेब एप्लीकेशंस पर 30 घंटे का किया सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूया ने CBSE कक्षा 10 के शानदार परिणामों का मनाया जश्न CBSE 10वीं परीक्षाओं में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने जिले में फह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन आईवी वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट उपलब्धि का मनाया जश्न स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रस्म चौथा सम्पन्न, अंतिम अरदास 25 अप्रैल को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के सीबीएसई दसवीं बोर्ड कक्षा के धमाकेदार परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता,

सुखबीर बादल ने किया ऐलान, सरकार बनते ही गांवों और शहरों को करवाएंगे समान नागरिक सुविधाएं मुहैया,

Sukhbir Badal addressing public meeting about equal civic amenities in Punjab villages and cities

PTB Big Political न्यूज़ मानसा : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि अकाली दल ग्रामीण क्षेत्रों के पूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और 2027 में पार्टी की सरकार बनने के बाद सभी 13 हजार गांवों के विकास का काम करेगी, जिसमें तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण के अलावा कंक्रीट की सड़कों और सीवरेज प्रणाली के अलावा प्रत्येक बेघर ग्रामीण के लिए ‘पक्का’ घर बनाना शामिल है।

.

वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ के साथ झुनीर में सरदुलगढ़ हलके की एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ हमने गांवों में बुनियादी ढ़ांचे को चरणबद्ध तरीके से विकास करने की योजना बनाई है, जिसके तहत हर साल 3000 गांवों के विकास किया जाएगा। उन्होने कहा कि एक बार ऐसा हो जाने के बाद पंजाब के प्रत्येक गांव में वहीं नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो शहरों में उपलब्ध हैं।

.

Sukhbir Badal addressing public meeting about equal civic amenities in Punjab villages and cities

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने जोर देकर कहा कि अकाली दल हमेशा से वादे निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होने कहा,‘‘ हमने कभी ऐसे वादे नही किए, जिन्हें हम पूरा नही कर सकते। मैं पंजाबियों से अपील करता हूं कि अगर वे विश्वस्तरीय सड़कें, ऐसी शिक्षा प्रणाली चाहते हैं , जिससे उनके बच्चे कल के नेता बने और आधुनिक अस्पताल और मेडिकल काॅलेज चाहते हैं -तो उन्हे मुझे और अकाली दल को वोट देना चाहिए। उन्होने कहा दूसरी ओर

.

भगवंत मान जैसा नेता केवल नकारात्मक राजनीति और चुटकुले ही पेश कर सकते हैं, और चरनजीत सिंह चन्नी की प्रसिद्धि का मुख्य कारण बकरियों का दूध निकालने और ‘ मंजे बुनने’ है। सरदार बादल ने कहा कि अकाली दल उन सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होने आम आदमी पार्टी के झूठे वादों पर भरोसा करके उन्हे वोट दिया और अब वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।’’ उन्होने कहा,‘‘ सभी वेतन आयोग अकाली दल के कार्यकाल में ही स्थापित और लागू किए गए।

.

यह भी पढ़ें : भारत-कनाडा रिश्तों में खत्म हुई कड़वाहट, कनाडाई PM ने की PM ‘मोदी की तारीफ

मैं वादा करता हूं कि 2027 में अकाली दल सरकार बनने के बाद सभी मंहगाई भत्तो के बकाया राशि जारी कर दी जाएगी। उन्होने कहा उनके गृह नगरों के करीब पोस्टिंग सुनिश्चित करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को फिर से शुरू करेन और शीघ्र वेतन संशोधन सुनिश्चित करने के लिए एक प्रणाली लाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। विधानसभा चुनावों से पहले तीन महीने के लिए महिलाओं को 1000 रूपये प्रति माह देने की आड़ में सरकारी संपत्तियों को बेचने के आप सरकार के हालिया कदम से

.

Sukhbir Badal addressing public meeting about equal civic amenities in Punjab villages and cities

पंजाबियों को मुर्ख न बनने की सलाह देते हुए सरदार बादल ने कहा ,‘‘ यह पंजाब को लूटने और वोटों को प्रभावित करने के लिए उससे प्राप्त धन का कुछ हिस्सा खर्च करने की साजिश है। इससे पहले अकाली दल ने दिल्ली के बिल्डरों को सौंपे जाने वाले एक लाख एकड़ से अधिक जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ ‘मोर्चा’ निकालकर इसे नाकाम कर दिया था। अब हम पीएसपीसीएल और नगर निगमों की जमीन को बेचकर खुद मुनाफा कमाने की इस योजना का पुरजोर विरोध करेंगें।

.

यह भी पढ़ें : हो गया फाइनल, नीतीश कुमार छोड़ेंगे कुर्सी, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, आवास के बाहर शुरू हुआ प्रदर्शन,

अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि सत्ता में आने के बाद उन सभी लोगों को टयूबवैल कनेक्शन दिए जाएंगें जो इस सुविधा से वंचित हैं। उन्होने यह भी घोषणा की कि जमीन के संयुक्त स्वामित्व का बंटवारा निशुल्क किया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ घग्गर नदी जो इस हलके और कई अन्य क्षेत्रों को प्रभावित करती है, उसका नहरनुमा निर्माण किया जाएगा। हम सभी सरकारी नौकरियां पंजाबियों के लिए आरक्षित करेंगें और

.

राज्य में स्थापित होने वाले सभी नए उद्योगों में कम से कम 75 फीसदी पंजाबी नौजवानों को रोजगार मिलना सुनिश्चित करेंगें।’’ उन्होने नौजवानों के लिए 10 लाख रूपये के ब्याज मुक्त कर्जा की घोषणा की और मोटर साइकिलों पर सड़क टैक्स समाप्त करके कबडडी कप को दोबारा शुरू करने के साथ-साथ पशु मेलों का आयोजन करने और मारवाड़ी घोड़ों के लिए रेसकोर्स स्थापित करके घुड़स्वारी खेलों को प्रोत्साहित करने की भी घोषणा की है।

.

यह भी पढ़ें : कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या के बाद मां ने बताई कत्ल की वजह,

इस अवसर पर बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि कैसे पूर्ववर्ती अकाली दल सरकारों के दौरान सरदूलगढ़ में बड़े पैमाने पर विकास किया गया था। उन्होने कहा कि इनमें 32 स्कूलों का उन्नयन, सात पावर ग्रिड और दस जल संयत्रों की स्थापना, न्यायिक परिसर और सभी गांवों में रिवर्स आॅस्मोसिस संयंत्र शामिल है। इस अवसर पर अकाली दल अध्यक्ष और बठिंडा सांसद ने हर मुश्किल दौर में पार्टी के साथ खड़े रहने के लिए स. बलविंदर सिंह भूंदड़ का आभार व्यक्त किया। सरदार बादल ने रैली की अपार सफलता के लिए दिलराज सिंह भूंदड़ की भी प्रशंसा की।