PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं... PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने शिक्षा विभाग की कोचिंग से PSTET में किया उत्कृष्ट प्रद... एच.एम.वी. के मल्टीमीडिया विभाग ने वेब एप्लीकेशंस पर 30 घंटे का किया सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूया ने CBSE कक्षा 10 के शानदार परिणामों का मनाया जश्न CBSE 10वीं परीक्षाओं में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने जिले में फह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन आईवी वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट उपलब्धि का मनाया जश्न स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रस्म चौथा सम्पन्न, अंतिम अरदास 25 अप्रैल को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के सीबीएसई दसवीं बोर्ड कक्षा के धमाकेदार परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता,

कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या के बाद मां ने बताई कत्ल की वजह,

Social Media Influencer Nancy Grewal Murder in Canada

PTB Big न्यूज़ कनाडा / जालंधर : कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए, जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। इसका पता चलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां से नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

.

वहां के डॉक्टरों के मुताबिक उसे काफी गंभीर चोटें लगी हुई थीं। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। नैन्सी का जन्म हरियाणा में हुआ लेकिन बाद में उनका परिवार लुधियाना शिफ्ट हो गया। अब उसकी मां जालंधर में रहती है। नैन्सी अपने यूट्यूब वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती थी, जिसमें वह खुलकर खालिस्तानियों से लेकर अकाल तख्त जत्थेदार और डेरा ब्यास मुखी तक की आलोचना करती थी।

टीम रात में पहुंची, अस्पताल में दम तोड़ दिया: कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने बताया कि हमले की सूचना मंगलवार (3 मार्च) की रात को मिली थी। इसके बाद पुलिस और पैरामेडिक्स रात करीब साढ़े 9 बजे तक टॉड लेन (Todd Lane) के 2400 ब्लॉक में पहुंचे। इसके अलावा एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी मेडिकल टीम के मेंबर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

.

सीढ़ी-रास्ते से सबूत जुटाए, एक किमी एरिया सील किया: इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस अफसर नैन्सी के घर पहुंचे। उन्होंने विंडसर में टॉड लेन पर कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच 2 घरों की घेराबंदी की। एक घर के मुख्य दरवाजे तक जाने वाली सीढ़ियों और रास्ते से सबूत इकट्‌ठा किए गए। इसके बाद पुलिस ने हत्या वाली जगह से करीब एक किलोमीटर दूर टॉड लेन पर ही एक जंगली इलाके के आसपास पीली पुलिस टेप लगाकर एरिया को सील कर दिया। यहां हर्ब ग्रे पार्कवे के पास पैदल चलने वाले रास्तों की एंट्री है।

CCTV खंगाले जा रहे, सबूत हों तो सार्जेंट से संपर्क करें: कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने नैन्सी ग्रेवाल के परिवार व उसके दोस्तों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्या की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। वारदात के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी के पास इस घटना के बारे में कोई जानकारी या सुरक्षा कैमरे (CCTV) की फुटेज है, तो वे डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से संपर्क करें।

.

बेटी नर्स थी, 2 कंपनियों में काम करती थी: नैन्सी की मां छिंदरपाल कौर ने कहा- बेटी 2018 में कनाडा में गई थी। वहां उसने नर्स का कोर्स किया था। जिसके बाद वह पैरामिड कंपनी में सुबह नौकरी करती थी और देर शाम केयर पार्ट वेयर कंपनी में नौकरी करती थी। आखिरी बार उससे 2 मार्च को फोन पर बात हुई थी। बेटी ज्यादा बिजी रहती थी, इस वजह से वह फोन नहीं करती थी बल्कि बेटी ही कॉल करती थी। पहले भी हमला हुआ, कई बार थ्रेट कॉल आईं,

मां छिंदरपाल कौर ने कहा- बेटी पर पहले भी हमला हो चुका है। उस दौरान घर में आग लगाई गई थी। वह उस दौरान बच गई थी, लेकिन उस मामले में अब तक इंसाफ नहीं मिला। उसे पहले भी कई बार थ्रेट कॉल आ चुकी थी। इसको लेकर कनाडा पुलिस को सभी धमकियों की शिकायत भी दी गई थी। बेटी की रेकी की गई, बेरहमी से मारा गया: मां ने कहा कि आग लगने की वजह से नैन्सी बच गई तो अब बेटी की रेकी करने के लिए एक व्यक्ति को घर पर भेजा गया था। उसने मुंह ढका हुआ था।

.

जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगे देखकर वह डरकर भाग गया। दुश्मनों ने बेरहमी से बेटी का कत्ल किया। बेटी अस्पताल भी नहीं पहुंची पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 3-4 व्यक्ति शामिल, इनके नाम मेरे पास: छिंदरपाल कौर ने कहा कि बेटी गरीबों की मसीहा थी और उनकी मदद करती थी। वह सच के रास्ते पर चलने वाली लड़की थी। उन्होंने कनाडा पुलिस से अपील की कि जो 3 से 4 व्यक्ति है, जिनके नाम उनके पास मौजूद है,

उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे डाला जाए और बेटी की मौत को लेकर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। उसके दुश्मन वहीं गुरुद्वारे में बैठे हैं। नैन्सी ग्रेवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट में उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी। इसमें वह किसी सतनाम सिंह नाम के व्यक्ति के बयान का समर्थन करती है। वह अकाल तख्त जत्थेदार को चेतावनी देती हुई नजर आ रही थी कि जब अवाम इकट्‌ठा हो गई और सच्चे सिख साथ हो गए तो

.

उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा अकाल तख्त जत्थेदार के कपड़ों को लेकर भी कई किस्म की विवादित बातें कहीं थीं। यह वीडियो उसके कत्ल वाले दिन यानी 3 फरवरी से 6 दिन पहले का है। नैन्सी ग्रेवाल ने कुछ दिन पहले एक वीडियो के जरिए ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर भी वीडियो के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नैन्सी कह रही थी कि लोग कहते हैं कि उनके बाबा जी नशा छुड़ाते हैं।

मगर, क्या उन्होंने कहीं नशा मुक्ति सेंटर खोला है और कहां पर खोला है मुझे बताएं। कितने बच्चों के नशे छुड़ा दिया। जो बच्चा नशा करता है उसके मां बाप भी कहते हैं कि नशा नहीं करना। ये भी डेरे में ऐसा ही कहते हैं। इन्होंने पंजाब में कितने भले काम किए हैं। नैन्सी ने कहा था कि बाबाओं के पीछे न जाएं बल्कि मेहनत करके खुद प्राप्त करो। नैन्सी ग्रेवाल ने एक वीडियो में सुखबीर बादल पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सिंगर केएस मक्खन को पार्टी में शामिल कर दिया।

.

केएस मक्खन पर कथित ड्रग के केस हैं। उससे बचने के लिए वो राजनीति में आया। उसे किसी ने स्कीम दी है कि अगर तू इस रूप में राजनीति में आ गया तो सिख तेरे साथ खड़े हो जाएंगे और तुझे बचा देंगे। यहां पर भी लोग इस तरह की हरकतें करते हैं। इसने कुछ देर ढोंग किया और उसके बाद फिर पुराने रूप में आ गया। इसने बेअदबी की। नैंसी ग्रेवाल ने खालिस्तानियों को लेकर भी टिप्पणी करती थी। उसने भारतीय झंडा जलाने जाने पर कहा था कि

इस तरह से अलग देश मिल जाता तो अब तक मिल चुका होता। इसके अलावा भी उसने खालिस्तानियों पर कई तरह की टिप्पणी की थी। हालांकि हाल ही में 21 फरवरी को एक वीडियो पोस्ट में नैन्सी ने कहा था कि मेरे खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं खालिस्तान के खिलाफ हूं। मैं खालिस्तान के खिलाफ नहीं हूं। तुम्हें खालिस्तान चाहिए तो तुम अपनी मांग रखो। मुझे कोई प्राॅब्लम नहीं है।

.

लेकिन जो लोग सोशल मीडिया पर बैठकर खालिस्तान की बात करते हैं। लड़कियों को उठाने की बात करते हैं। खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में हिंदोस्तान का झंडा फाड़ दिया। ऐसे वीडियो मेरे पास आई हैं, मैं उन खालिस्तानियों के खिलाफ हूं। पीसफुली जो करना है वो करें। मेरे बोलने से न तो खालिस्तान न बनेगा, न बनने से रूकेगा। मेरे बारे में गलत न बोलें। मैं उन खालिस्तानियों के खिलाफ हूं, जो लोगों को जान से मारने की धमकी देते हैं। जो लोगों को मारते हैं।

कनाडा में 12 खालिस्तानियों को पकड़ने की बात की जा रही है। मैं उसके खिलाफ हूं। मैं खालिस्तानियों को मारने वालों के भी खिलाफ हूं। भारत की एजेंसियां करवा रही हैं, इसके कोई प्रमाण नहीं हैं। अगर भारत की एजेंसियां गैंगस्टरों के जरिए कनाडा में हत्याएं करवा रही हैं तो मैं उसके भी खिलाफ हूं। भारत को कोई राइट नहीं किसी को उसके देश में मारने की। इंडिया ने ऐसे एजेंट छोड़े हैं तो ऐसा न करें इससे नफरत फैलेगी।

.

खालिस्तानियों से भी अपील है कि भारत के झंडे को न फाड़ें। आपको यह भी बता दें कि नैन्सी ग्रेवाल पहले स्टेज शो करती थी। उसका जन्म हरियाणा के सिरसा में हुआ था। वहीं उसने स्कूलिंग भी की। इसके बाद परिवार लुधियाना और फिर जालंधर शिफ्ट हो गया। उसके ज्यादातर शो जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर सरीखे दोआबा एरिया में होते थे। उसने समाज सेवा से काम शुरू करने के बाद सिंगिंग शुरू कर दी थी।

2015 तक उसने स्टेज प्रोग्राम किए। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ गई। फिर कुछ ही समय बाद वह कनाडा चली गईं। नैन्सी ने अपने फेसबुक पेज पर होमटाउन लुधियाना लिखा हुआ है। हालांकि उसने अपनी स्कूलिंग हरियाणा के सतलुज पब्लिक स्कूल का नाम लिखा है। इसके अलावा कॉलेज की पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज सिरसा से बताई गई है। वहीं नर्सिंग की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो लिखा है।