PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

भारत-कनाडा रिश्तों में खत्म हुई कड़वाहट, कनाडाई PM ने की PM ‘मोदी की तारीफ

Canadian PM Mark Carney praised PM Narendra Modi

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : भारत और कनाडा के बीच लंबे समय से चली आ रही कूटनीतिक तल्खी अब पूरी तरह से खत्म होती नजर आ रही है। हाल ही में भारत दौरे से लौटे कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कार्यशैली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को एक बेहद अनूठा नेता बताया है। दोनों देशों के बीच संबंधों में आए इस बड़े और सकारात्मक बदलाव के बाद,

.

अब जल्द ही एक अहम व्यापारिक समझौते पर मुहर लगने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। कनाडाई पीएम ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से पीएम मोदी के साथ बिताए गए समय और उनके अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखी। कार्नी ने जवाब देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बहुत ही यूनिक व्यक्ति हैं। उन्होंने इस बात पर हैरानी और सम्मान जताया कि पीएम मोदी लगातार 25 सालों से मुख्यमंत्री और

.

.

प्रधानमंत्री के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, लेकिन उन्होंने आज तक एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। कार्नी ने उनके काम करने की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि हर वीकेंड पर भी वह बाहर निकलकर जनता के बीच जाते हैं और प्रचार करते हैं। गौरतलब है कि साल 2023 में कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के बेबुनियाद आरोप लगाए थे।

.

ट्रूडो के इन निराधार दावों के बाद भारत और कनाडा के कूटनीतिक संबंध अपने सबसे निचले और खराब स्तर पर पहुंच गए थे। उस दौरान दोनों देशों के बीच पैदा हुई कड़वाहट ने व्यापारिक और कूटनीतिक बातचीत को लगभग पूरी तरह से ठप कर दिया था। लेकिन अब मार्क कार्नी के नेतृत्व में कनाडा भारत के साथ एक नई और मजबूत शुरुआत कर रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत की एक बेहद महत्वपूर्ण यात्रा पर थे।

.

यह भी पढ़ें : हो गया फाइनल, नीतीश कुमार छोड़ेंगे कुर्सी, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, आवास के बाहर शुरू हुआ प्रदर्शन,

.

इस दौरान दोनों देशों के बीच यूरेनियम और कई अहम खनिजों की आपूर्ति को लेकर बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इसी कड़ी में सोमवार को पीएम मोदी ने जानकारी दी थी कि कनाडा के पेंशन फंड्स ने अब तक भारत में लगभग 100 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश किया है, जो भारत की तेज आर्थिक प्रगति में उनके अटूट भरोसे को दर्शाता है। पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों देशों का साझा लक्ष्य साल 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। इसके लिए जल्द ही व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग मामले में जालंधर कमिश्नर ने किया खुलासा, दो को किया गिरफ्तार,

.