PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं... PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने शिक्षा विभाग की कोचिंग से PSTET में किया उत्कृष्ट प्रद... एच.एम.वी. के मल्टीमीडिया विभाग ने वेब एप्लीकेशंस पर 30 घंटे का किया सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूया ने CBSE कक्षा 10 के शानदार परिणामों का मनाया जश्न CBSE 10वीं परीक्षाओं में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने जिले में फह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन आईवी वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट उपलब्धि का मनाया जश्न स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रस्म चौथा सम्पन्न, अंतिम अरदास 25 अप्रैल को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के सीबीएसई दसवीं बोर्ड कक्षा के धमाकेदार परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता,

हो गया फाइनल, नीतीश कुमार छोड़ेंगे कुर्सी, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, आवास के बाहर शुरू हुआ प्रदर्शन,

nitish kumar announces his resignation as cm

PTB Big Political न्यूज़ बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए। 5 मार्च को सुबह-सुबह नीतीश कुमार का ट्वीट आया जिसमें नीतीश कुमार ने कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि

.

मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं… यह कहते हुए नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार ने कहा, ‘मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा।

.

.

जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।’ वहीं, जदयू के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का विरोध किया है। एक कार्यकर्ता ने कहा, “हम निश्चित रुप से आक्रोशित हैं। हमने नीतीश कुमार के नाम पर हर गांव में वोट मांगा। लेकिन बुधवार को आई खबरों के बाद किसी ने होली नहीं मनाई है।” उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कार्यकर्ता दुखी हैं और सभी का कहना है कि राज्य में नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांगे गए, लेकिन अब क्या हो रहा है।

.

कार्यकर्ता ने कहा, “निशांत कुमार को राज्यसभा भेजना चाहिए और नीतीश कुमार को वह काम जारी रखना चाहिए, जिसके लिए लोगों ने उन्हें अपना जनादेश दिया है। जदयू कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनादेश की चोरी न करे। बिहार की जनता नीतीश कुमार को चाहती है। उन्होंने कहा, “जिस भी पार्टी को अपना मुख्यमंत्री बनाना है, उसे जनता के बीच जाना होगा। वहां चुनाव जीतकर आए और मुख्यमंत्री बना सकती है,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग मामले में जालंधर कमिश्नर ने किया खुलासा, दो को किया गिरफ्तार,

.

तब जदयू के कार्यकर्ता कुछ नहीं कहेंगे।”  एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना एक साजिश है। उनके पद और कद को कम करके आंका जा रहा है। नीतीश कुमार के लिए राज्यसभा कोई मायने नहीं रखती है, क्योंकि वे खुद अपने नेताओं को राज्यसभा के लिए भेजते हैं। 2025 का जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर दिया गया था और हम मांग करते हैं कि उस जनादेश के साथ कोई धोखा नहीं होना चाहिए। 

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की प्रसिद्ध Immigration कंपनी देगी Visa Refuse होने पर 5 लाख रूपये,

.

इसी बीच, केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह) ने नीतीश कुमार से जुड़े सवालों से बचते नजर आए। उन्होंने कहा, “आप मुझसे प्रतिक्रिया क्यों मांग रहे हैं, CM को ही ये फैसला करना है। वो जहां भी जाना चाहेंगे जाएंगे। पार्टी उनकी तरफ से ही बनाई गई है।” उन्होंने कहा कि हम और किसी अन्य के चाहने से कुछ नहीं होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद फैसला लेंगे। सीएम नीतीश ने ही बिहार में जो करके दिखाया है, उसकी कोई भी कल्पना नहीं कर सकता था।