PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी के लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के हक में चुनाव प्रचार करने आज करतापुर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सुशील रिंकू के समर्थन में आये कई कांग्रेसी नेताओं, पूर्व पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।
इस दौरान सुशील रिंकू की पत्नी सुनीता रिंकू, जालंधर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पार्षद पति हरजिन्द्र सिंह लाडा, पार्षद लखबीर बाजवा का बेटा, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन मेजर सिंह व उनकी पत्नी अमनदीप कौर, बबीता वर्मा, मनजीत टीटू, युवा कांग्रेसी नेता अभी लोच गीता रानी, जालंधर सेंट्रल हल्के से राधिका पाठक, बब्बी चड्ढा, पार्षद चुनाव लड़ चुके पवन शर्मा, सतविन्द्र सिंह शंटी, अजय
बब्बल, अल्पसंख्यक आयोग पंजाब के सदस्य नासिर सलमानी, युवा कांग्रेसी नेता तरसेम थापा, युवा कांग्रेसी नेता राजेश अग्निहोत्री प्रमुख नाम शामिल हैं। इन सभी को करतारपुर में मुख्यमंत्री की रैली दौरान ज्वाइन करवाया गया है। खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह ने अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी। जिसके बाद आज वह आप में शामिल हुए हैं।
वहीं ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक सुशील रिंकू के द्वारा पार्टी में आज अपने समर्थन में शामिल करवाए गए आप पार्टी में कांग्रेसी समर्थकों आने से विरोधियों को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार यही वह नेता हैं जिनकी बदौलत सुशील रिंकू पहले भी विरोधियों को धूल चटाते आये हैं और इस बार भी वह अपने इन खसम ख़ास नेताओं की बदौलत ही विरोधियों की कमर तोड़ेंगे। अब देखा बस इतना है की आने वाले समय में जिले भर में चली आ रही लोकसभा के चुनावों को लेकर चर्चाओं में क्या न्य मोड़ आता है।