PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

स्कूल में हुई अंधाधुंध गोलाबारी, 21 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मरने वालों में 18 बच्चे शामिल,

texas shooting more 100 schools shot five years america Big News

PTB Sad न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी में 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 18 मासूम बच्चे भी शामिल थे। यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिका में स्कूलों को निशाना बनाया गया हो। पिछले कई सालों से अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच सालों में स्कूलों में गोलीबारी की 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं इस साल अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की 200 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अमेरिका में लगातार स्कूलों को निशाना बनाया जाता रहा है। पिछले कुछ आकंड़ों को देखें तो टेक्सास में ही स्कूल के अंदर गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 2016 में टेक्सास के अल्पाइन स्कूल में भी इसी तरह की गोलीबारी हुई थी। इसमें एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद 2018 में ऐसी ही वारदात हुई। यहां टेक्सास के सेंट फे स्कूल में 17 साल के हमलावर ने बच्चों पर गोली चला दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पिछले साल 2021 में भी टिम्बरव्यू स्कूल में गोलीबारी हुई। हालांकि, किसी की मौत नहीं हुई। लेकिन कई लोग घायल हो गए थे।

टेक्सास के अलावा अमेरिका के अन्य स्कूलों में भी ऐसी ही वारदात हो चुकी हैं। 2012 में अमेरिका के न्यू टाउन के सैंडी हुक स्कूल में गोलीबारी हुई थी। इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 20 स्कूली बच्चे व छह शिक्षक शामिल थे। पिछले साल दिसंबर में मिशिगन हाईस्कूल में फायरिंग हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका के स्वतंत्र डेटा संग्रह करने वाले संगठन ‘गन वायलेंस आर्काइव’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में अब तक 212 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा अमेरिका में 2021 में 693 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई। 2022 में 611 जगह गोलीबारी हुई तो 2019 में 417 जगहों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया।

अमेरिका में इस तरह की घटनाओं के बीच बड़ा कारण यहां का गन एक्ट है। अमेरिका में ‘गन कल्चर’ का संबंध वहां के संविधान से जुड़ा है। अमेरिका में बंदूक रखने का कानूनी आधार संविधान के दूसरे संशोधन में निहित है। द गन कंट्रोल एक्ट 1968 (GCA) के मुताबिक, राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, दूसरे हथियार मसलन हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

Latest News