PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने आज अधिकारियों को आदमपुर सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल की चल रही योजना को समयबद्ध तरीके से तेज करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को इस हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
हवाई अड्डे के टर्मिनल के दौरे दौरान डिप्टी कमिशनर ने सक्षम एयर फोर्स अथारिटी से लंबित परिचालन स्वीकृति का मुद्दा उठाया ताकि टर्मिनल से जुड़े टैक्सी ट्रैक का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 4.80 करोड़ रुपये का कार्य आवंटित किया गया है, जिसे एयरपोर्ट अथारिटी से मंजूरी मिलने के बाद ही शुरू किया जा सकता है।

डिप्टी कमिशनर जिनके साथ सहायक डायरैक्टर आदमपुर एयरपोर्ट कमलजीत कौर के साथ मौजूद ने कहा कि 125 करोड़ की लागत से बनने वाले आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। डिप्टी कमिशनर ने हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़क (एप्रोच रोड) को चौडा करने की स्थिति की समीक्षा की और भूमि अधिग्रहण कलेक्टर आदमपुर को ग्राम दमुंडा व कंदोला में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।
यात्रियों को आदमपुर हवाई अड्डे तक निर्विघन पहुंच प्रदान करने के लिए 41.40 करोड़ रुपये की लागत से सड़क को चार लेन तक चौड़ा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का भी दौरा किया और इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिशनर ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को एयरपोर्ट के ड्रेनेज सिस्टम को जरूरत अनुसार मेन लाइन से जोड़ने को कहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस योजना में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी सहन नहीं की जाएगी क्योंकि इस सिविल हवाई अड्डे से न केवल जालंधर बल्कि पूरे दोआबा क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।








































