PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) में नए सत्र का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ से करवाया गया,

the-new-session-at-st-soldier-college-co-ed-was-inaugurated-with-the-recitation-of-sri-sukhmani-sahib-ji

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर कॉलेज (को – एड) जालंधर में नए सत्र (2024-25) का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ किया गया, जिसका नेतृत्व कॉलेज डायरेक्टर डॉ. वीना दादा की देख रेख में हुआ। सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर अपना सम्मान व्यक्त किया और पाठ सुनकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

.

.

कॉलेज के विद्यार्थियों ने मधुर भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैंपस के एम डी मनहर अरोड़ा ने विद्यार्थियों को श्री सुखमनी साहिब जी के मार्ग से प्रेरणा लेकर अच्छे कर्म करने और नेक इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए शिक्षा में कड़ी मेहनत और लगन के महत्व पर जोर दिया।

.

.

इस अवसर पर कैंपस के सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल एम.डी मनहर अरोड़ा, डायरेक्टर सुभाष शर्मा (लॉ कॉलेज) और को-एड कॉलेज की प्रिंसिपल मनजीत कौर सहित सभी अध्यापकों ने हाजिरी लगाई और गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

.

.

.