PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी ख़बर, 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों कि हुई मौत, 42 लोग थे सवार, मौत का आंकड़ा बढ़ने का अनुमान,

uttarakhand-dehradun-bus-fell-into-a-ditch-almora-big-accident

.

.

PTB Big Accident न्यूज़ उत्तराखंड : अल्मोड़ा में सोमवार सुबह 8 बजे यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 25 से ज्यादा घायल हैं। हादसा अल्मोड़ा में कूपी के पास हुआ। बस में 42 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया- सल्ट और रानीखेत से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं।

.

.

15 लोगों की मौत की सूचना आ रही है। रेस्क्यू के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता चल पाएगा। वहीं, एसडीएम सल्ट संजय कुमार ने बताया कि अभी 5 से ज्यादा मौतों की सूचना है। बस किनाथ से रामनगर जा रही थी। ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे। कूपी के पास बस अनियंत्रित हो गई। पलटी खाते हुए करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। खाई में गिरने के दौरान कई यात्री बस से छिटककर दूर गिर गए।

.

.

अल्मोड़ा एसपी और नैनीताल से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। SDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी है। पुलिस ने बताया कि बस गढ़वाल मोटर्स की थी। शुरुआती जांच में लग रहा है कि बस काफी जर्जर थी। फिलहाल, हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर घायलों को एयरलिफ्ट की जरूरत पड़े तो उसे किया जाए।

.

.

.