PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया बड़ा बयान, कहा पंजाब के मुख्यमंत्री केंद्र के तोते,

jalandhar-mp-charanjit-singh-channi-serious-allegation-on-cm-bhagwant-mann-and-central-government

.

.

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब में धान खरीद की स्थिति जानने के लिए पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को देर शाम कस्बा फिल्लौर में स्थित अनाज मंडी में पहुंचे और किसानों के साथ धान प्रबंधन पर गहनता से चर्चा की। इस दौरान सांसद चन्नी ने केंद्र सरकार और सीएम भगवंत सिंह मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आपके ऑडियो और वीडियो एवं

.

.

पैसों के लेन-देन के सबूत केंद्र सरकार के पास हैं। आपको डरने की जरूरत नहीं है। सांसद चन्नी ने कहा- केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पंजाब के किसानों की बेकद्री की जा रही है। मंडी में अनाज के अंबार लगे हुए हैं। दीपावली के त्योहार में भी किसान मंडियों में रहा है। हर चीज का इलाज है, मगर खराब नीयत का कोई इलाज नहीं है। केंद्र और पंजाब सरकार मिलकर किसानों को नुकसान पहुंचा रही हैं।

.

.

सरकारों का लक्ष्य है कि पंजाब के किसान किसी तरह धान लगानी बंद दें। केंद्र सरकार और पंजाब सरकार किसानों की लड़ाई अन्य कम्यूनिटिज के साथ करवाना चाहती है। मगर किसी प्रकार से किसानी डूबती है तो पंजाब भी उसी के साथ डूब जाएगा। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- शेलर मालिकों को 1 से 10 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आने वाले समय में और भी नुकसान होने वाला है, क्योंकि सरकारों ने गोदाम से चावल नहीं उठाया है और

.

.

इस वजह से धान की बाकी फसल को रखने के लिए गोदाम में जगह नहीं है। पंजाब सरकार के अधिकारी किसानों पर कट लगाकर बिचौलियों पर धान की फसल उठाने का दबाव बना रहे हैं। चन्नी बोले- केंद्र ने सीएम को तोता बनाकर पिंजरे में रखा हुआ है। चन्नी सीएम मान से सवाल करते हुए कहा- तुम क्योंकि केंद्र सरकार से डरते हो। मगर केंद्र सरकार ने तुम्हारी कुछ वीडियो, ऑडियो और पैसे लेने देन के सबूत अगर पकड़ लिए हैं तो डरो मत। तोता बनकर अंदर न बैठो। पंजाब का नुकसान हो रहा है।

.