PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, हरियाणा सहित 12 राज्यों में मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट,

weather-update-heatwave-continues-in-punjab-haryana-and-12-states-increased

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 12 राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान गर्मी की प्रचंडता से राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ कमी आएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू संभाग,

.

.

.

हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर सोमवार को भी लू चल सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी इन राज्यों के साथ ही झारखंड में भी प्रचंड गर्मी महसूस की गई। अगले तीन दिन के दौरान उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि भी हो सकती है।

.

.

इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में गर्मी की स्थिति और मानसून से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का अग्नि ऑडिट और विद्युत सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से करते रहने का निर्देश दिया। बैठक में पीएम को बताया गया इस साल देश के अधिकतर भागों में मानसून के सामान्य और सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।

.

.

.