PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब : वेरका दूध ने भी दिया अपने ग्राहकों को बड़ा झटका,

punjab-amritsar-verka-milk-price-hike-2rs-liter-rise-new-price-list

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अचानक दूध के दामों में वृद्धि हुई है। हरियाणा समेत देशभर में अमूल दूध प्रति लीटर के हिसाब से 2 रुपए महंगा हो गया है। वहीं पंजाब में अमूल के साथ मिल्क फेड के वेरका ने भी दूध के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। रेट बढ़ने का मुख्य कारण बढ़ती गर्मी को माना जा रहा है। पंजाब में अमूल और वेरका के अलावा मदर डेयरी का दूध भी बिकता है।

.

.

वहीं हरियाणा में अमूल के साथ सरकारी वीटा के अलावा दूसरी कंपनियों का दूध सप्लाई होता है। वेरका अधिकारियों के अनुसार समय को देखते हुए 2 रुपए पति किलो के अनुसार दाम बढ़ाने का फैसला किया गया है। कीमत में बढ़ोतरी गर्मी के मौसम के दौरान खरीद लागत में बढ़ोतरी के कारण हुई है। तीव्र गर्मी के कारण दूध उत्पादन में गिरावट आती है, जिसके परिणामस्वरूप कच्चे दूध की लागत बढ़ जाती है।

.

.

लस्सी, दही और आइसक्रीम के पुराने रेट ही रहेंगे। इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है( अमूल की तरफ से कहा गया है कि ऑपरेशन और प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने के कारण दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब ये है कि MRP में 3-4% की इजाफा होगा। अमूल ने दूध की कीमतों में 15 महीने बाद बढ़ोतरी की है। इससे पहले फरवरी 2023 में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। दूध की कीमतें बढ़ाने को लेकर अमूल ने कहा था कि, ‘

.

.

पिछले साल की तुलना में पशु चारे की कीमत ही करीब 20% बढ़ चुकी है। इनपुट लागत में बढ़ने के कारण हमारी मेंबर यूनियन ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में 2022 की तुलना में 8-9% की बढ़ोतरी की है। वेरका ने भी पंजाब में 3 फरवरी 2023 को दूध के रेट में बढ़ोतरी की थी। एक लीटर दूध की कीमत 60 रुपए से 66 रुपए कर दी गई थी। एक लीटर स्टैंडर्ड मिल्क की कीमत 57 रुपए से 60 रुपए की गई थी।

.

.