PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

बड़ी ख़बर : सभी को हटाने होंगे 15 साल पुराने वाहन, स्क्रैप सेंटर खोलने की तैयारी में सरकार, 70 लोगों ने भरे टेंडर,

15-year-old-vehicles-removed-himachal-pardesh-government-opening-scrap-center-transport-department-shimla

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : अब जल्द ही 15 साल पुराने वाहनों को सड़कों से हटाना होगा। इसके लिए सभी 12 जिलों में स्क्रैप सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग ने स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए टेंडर मांगे हैं। इसके तहत करीब 70 आवेदकों ने स्क्रैप सेंटर के लिए टेंडर भरे हैं। अगले कुछ दिनों में परिवहन विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इन्हें बनाने का काम शुरू कर देगा।

.

.

केंद्र के निर्देश पर 200 से ज्यादा सरकारी बसों को पहले ही सड़कों से हटाया जा चुका है। स्क्रैप सेंटर बनने के बाद 15 साल पुराने निजी वाहनों को भी बदलना होगा। इसके लिए स्क्रैप पॉलिसी भी तैयार कर ली गई है। हिमाचल सरकार गैर-व्यवसायिक वाहनों को स्क्रैप करने वालों को नया वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस में 25 फीसदी की छूट देगी। व्यवसायिक वाहनों को स्क्रैप करने पर

.

.

15 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए प्रोत्साहित करना है। स्क्रैप हो चुके वाहन का कोई भी स्पेयर पार्ट दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। वाहन के स्क्रैप होने पर उसका पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। अभी पुराने वाहनों के स्पेयर पार्ट्स का दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन स्क्रैप पॉलिसी के तहत अब इसकी इजाजत नहीं होगी।

.

.

हिमाचल के परिवहन विभाग ने हाल ही में स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए कार्यशाला आयोजित की है। इसमें स्क्रैप सेंटर खोलने के इच्छुक लोगों को सरकार की स्क्रैप पॉलिसी की जानकारी दी गई। इसके नियम और शर्तें बताई गईं। हिमाचल परिवहन विभाग के निदेशक डीसी नेगी ने बताया, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में स्क्रैप सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इनका मूल्यांकन करने का काम चल रहा है। जल्द ही स्क्रैप सेंटर खोलने का काम आवंटित कर दिया जाएगा।

.

Latest News