.
.
.
.
.
.
.
.
.
Celebrated Birth Anniversary of Neta Ji Subhash Chander Bos at innocent hearts Group
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों के इनोकिड्स (जी.एम.टी., लोहारां, कैंट जंडियाला रोड तथा रॉयल वल्र्ड) में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म दिवस अनेक गतिविधियां करके मनाया गया / बच्चों ने नेता जी के कार्यों को याद करते हुए कविताएं प्रस्तुत की एवं ‘नो योर नेशन’ क्विज में भाग लेकर नेता जी के जीवन से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी बखूबी दिए /
कुछ बच्चे नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जैसे परिधान में भी आए / इस तरह की गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों को अपने देश के महान नेताओं के जीवन तथा देश के लिए किए गए उनके कार्यों से अवगत करवाना है / नर्सरी से लेकर के.जी.2 तक के विद्यार्थियों ने इस क्विज में भाग लिया तथा आत्मविश्वास से सभी प्रश्नों के उत्तर दिए /
इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), नीतिका कपूर (सी.जे.आर.), पूजा राणा (रॉयल वल्र्ड इंटरनैशनल) ने विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों को नेता जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके महान कार्यों के बारे में बताया / डायरेक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने बताया कि इनोकिड्स में बच्चों के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान दिया जाता है ताकि वे बड़े होकर देश के जि़म्मेदार नागरिक बन सकें /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Celebrated Birth Anniversary of Neta Ji Subhash Chander Bos at innocent hearts Group




































