.
.
PTB Big Breaking News haryana hisar 3 people of the same family burned alive 4 injured in hisar nodsps
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के हिसार में उकलाना के नजदीकी गांव भैरी अकबरपुर के पास खेत में घर (ढ़ाणी) बनाकर रह रहे सुरेश के घर में शुक्रवार रात करीब 2 बजे जोरदार धमाके साथ आग लग गई / हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
.
.
प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है / हादसे में घायल आरती ने बताया कि परिवार के सभी 8 लोग घर में सो रहे थे. देर रात जोरदार धमाके के बाद आग लग गई / घर से सभी तारों से धुंआ और आग निकल रही थी / शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और राहत का कार्य शुरू किया /
.
.
ढ़ाणी की तरफ का रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को घटना स्थल पर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा / उकलाना थाना प्रभारी करीब 3 बजे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की /
.
.
उन्होंने बताया कि घर में सुरेश व उसके भाई के परिवार के 8 लोग सो रहे थे / आग लगने के कारण सुरेश की पत्नी सुमन, बेटी निशा और रजनी की मौके पर ही मौत हो गई / तीनों के शव सुबह 4 बजे नागरिक अस्पताल में भेजे गए हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News haryana hisar 3 people of the same family burned alive 4 injured in hisar nodsps






































