.
.
woman attacked man with rod in road rage in chandigarh, video viral
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : शहर के मशहूर ट्रिब्यून चौक इलाके नज़दीक सड़क पर लड़की और लड़के की लड़ाई इतनी ज्यादा हो गया कि लड़की ने लड़के पर राड के साथ हमला कर दिया / इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो गई है / पुलिस ने दोनों के वाहन ज़ब्त करके मामला दर्ज कर लिया है /
.
.
प्राप्त जानकारी मुताबिक मोहाली के फेज 10 की रहने वाली 25 वर्षीय युवती शीतल शर्मा जब ट्रिब्यून चौक की स्लिप रोड पर अपनी मारुति कार को लापरवाही के साथ पीछे कर रही थी तो इसी दौरान उस की कार पीछे सैंट्रो गाड़ी में आ रहे नीतीश कुमार (26) निवासी चंडीगढ़ के साथ टक्कर होते-होते बड़ी मुशकिल से बची / घटना के कारण नीतीश कुमार की शीतल शर्मा के साथ बहस हो गई और जल्दी ही इस बहस ने हिंसक रूप धारण कर लिया /
.
.
#WATCH Chandigarh: A girl attacks a man with a rod near Tribune Chowk after their cars rammed into each other. She was later arrested & produced before a court after a case was registered against her under multiple sections of the IPC. (Note: Abusive language) (25.06.2019) pic.twitter.com/x0lJBDImf7
— ANI (@ANI) June 26, 2019
.
शीतल शर्मा ने गुस्से में आ कर अपनी कार में से राड निकाली के नीतीश कुमार को मार दी / इस हमले में नीतीश कुमार ज़ख़्मी हो गया / उसे तुरंत मैडीकल सहायता के लिए सैक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया / पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं / इसी दौरान सैक्टर -32 के अस्पताल में लड़की का भी मैडीकल करवाया गया / पुलिस ने दोनों के वाहन ज़ब्त कर लिए हैं / पुलिस ने लड़की ख़िलाफ़ धारा 289, 336, 308 और 506 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
woman attacked man with rod in road rage in chandigarh, video viral






































