.
.
PTB Big Breaking News Punjab murder for SGPC Staff Tarantaran
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के तरनतारन के अधीन पड़ते गांव बचड़े से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां एक एस.जी.पी.सी. कर्मी की लूट की नीयत से अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी /
.
.
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी इंस्पैक्टर चंद्र भूषण शर्मा, डी.एस.पी. सिटी कमलजीत सिंह औलख के अलावा आला अधिकारी मौके पर पहुंचे / डी.एस.पी. सिटी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि गुरमेज सिंह (50) निवासी जमालपुर तहसील पट्टी जिला तरनतारन एस.जी.पी.सी. में बतौर सहायक रिकार्ड कर्मचारी तरनतारन में थे /
.
.
रिश्तेदारों द्वारा दिए गए बयानों के अनुसार गुरमेल सिंह रोजाना अपनी बहन सुखजिंदर कौर के घर गांव अलावलपुर में बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर दूध लेने जाते थे / उन्होंने ने आगे बताया कि जब वह गांव अलावलपुर से रोजाना की तरह दूध लेकर आ रहे थे तो गांव बचड़े के पास उनकी मोटरसाइकिल के पास खून से लथपथ शव मिला /
.
.
लोगों के अनुसार गुरमेज सिंह का बुलेट मोटरसाइकिल कुछ अज्ञात लुटेरों द्वारा छीनने की कोशिश की जा रही थी जिसका विरोध करते हुए गुरमेज सिंह ने उनका सामना किया / इसी दौरान एक लुटेरे ने उनकी पीठ में गोली मार दी / फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Punjab murder for SGPC Staff Tarantaran






































